Jio eSIM
रिलायंस जियो ने देशभर में अपनी 5G सेवाओं को तेज़ी से विस्तार दिया है। खास बात यह है कि जियो की 4G और 5G सिम में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक ही सिम कार्ड से काम करती हैं। हालांकि, फिजिकल सिम और eSIM में जरूर फर्क है। अब जियो का eSIM विकल्प भी पूरे देश में उपलब्ध है, और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी को आईडी देने की जरूरत नहीं है।
eSIM यानी एम्बेडेड सिम एक डिजिटल सिम होती है जो फोन, टैबलेट या स्मार्टवॉच जैसे डिवाइसेज़ में इनबिल्ट होती है। इसके लिए अलग से कोई सिम कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, जरूरी है कि आपका डिवाइस eSIM सपोर्ट करता हो। आज के समय में ज्यादातर स्मार्टफोन्स eSIM को सपोर्ट करते हैं।
जियो का कहना है कि eSIM यूज़र्स को प्रायोरिटी एक्टिवेशन का लाभ मिलता है, जिससे आपका eSIM बहुत कम समय में एक्टिवेट हो जाता है। इसके साथ ही, आप अपने मौजूदा फिजिकल जियो सिम को eSIM में कन्वर्ट भी कर सकते हैं, चाहे आपका प्लान प्रीपेड हो या पोस्टपेड।
Jio का eSIM आपके स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच पर काम कर सकता है, बशर्ते कि वो डिवाइस eSIM सपोर्ट करता हो। आप Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह जांच सकते हैं कि आपका डिवाइस eSIM के साथ कम्पैटिबल है या नहीं।
रिलायंस जियो की तरफ से eSIM की सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। न ही नया सिम लेना है और न ही किसी प्रकार का चार्ज देना है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर के अपने फिजिकल सिम को eSIM में बदल सकते हैं:
इसके बाद आपको कुछ नहीं करना। आपकी फिजिकल सिम अगले 2 घंटे के अंदर eSIM में बदल जाएगी।
इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी भी जियो स्टोर में जाने या कोई डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं है। बस ध्यान रखें कि आपका ईमेल आईडी आपके जियो अकाउंट में अपडेटेड हो। तभी यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 और Nord CE5 की भारत में धमाकेदार एंट्री, मिलती है 7100mAh तक की बैटरी, इतना है प्राइस