Jio Removes 2 Prepaid Recharge Plans from portfolio check details
Reliance Jio देश की एक बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। कंपनी यूं तो अपने ग्राहकों के लिए बहुत से ऑफर और प्लांस को लेकर आने के लिए जानी जाती है। हालांकि Jio के अलावा Airtel और Vi जुलाई की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है, इसका एक बड़ा कारण है कि तीनों नहीं निजी टेलिकॉम कंपनियों की ओर से इनके रिचार्ज प्लांस की कीमत को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कीमत बढ़ाने के साथ ही Jio ने अपने कुछ प्लांस को बंद कर दिया है, इसके अलावा कुछ प्लांस की कीमत को बढ़ाकर समान बेनेफिट के साथ अब इन्हें नई कीमत में ऑफर किया जा रहा है।
ऐसे में एक नई खबर आपको ज्यादा परेशान कर सकती है। असल में Reliance Jio की ओर से अचानक ही बिना किसी को बताए दो और प्लांस को बंद करने की खबर आ रही है, यह खबर टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के माध्यम से मिल रही है। असल में इस रिपोर्ट से पता चलता है कि Reliance Jio ने अपने 200 रुपये से कम की कीमत वाले दो Prepaid Plans यानि 149 रुपये और 179 रुपये के रिचार्ज प्लांस को बंद कर दिया है।
असल में जैसे ही कीमत बढ़ने की खबरें आई तो इन रिचार्ज प्लांस की वैलिडीटी को कम करके इन्हें ऑफर किया जा रहा था, इसके बाद यह प्लान ज्यादा महंगे लगने लगे थे। हालांकि अब सामने आ रहा है कि यह दोनों ही प्लांस कंपनी की ओर से पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।
कंपनी के इस कदम के बाद ऐसा लग रहा है कि Jio SIM को ऐक्टिव रखने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ऐसा भी कह सकते हैं कि Jio SIM को चालू रखना अब बेहद ही ज्यादा महंगा हो गया है।
एक बात जरूर है कि अगर आपको Reliance Jio के अपने नंबर से किसी को कॉल करना है या अपने फोन पर इंटरनेट आदि चलाना है तो आपको अब रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
यहाँ आपको बता देते है कि केवल 149 रुपये और 179 रुपये के रिचार्ज प्लांस को ही Jio की ओर से बंद नहीं किया गया है, इसके अलावा भी कंपनी ने अपने अपने कई रिचार्ज प्लांस को बंद कर दिया है। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अन्य कई पोपुलर प्लांस को भी कंपनी की ओर से बंद कर दिया गया है, आइए जानते है कि और कितने प्लांस को कंपनी ने बंद किया है। ऐसा भी कह सकते है कि कंपनी ने इन प्लांस को बंद करके इनकी कीमत कोई बढ़ाकर एक नए प्लान के तौर पर इसे खरीदने के लिए कंपनी की वेबसाईट और MyJio App पर लिस्ट कर दिया है। आइए इन प्लांस के बारे में भी जानते हैं।
इस प्लान को इस समय कंपनी की ओर से 1899 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। हलंकी इस प्लान में ग्राहकों को Unlimited 5G का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
रिचार्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें!