अगर आप Reliance Jio यूजर हैं और ऐसा रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा के साथ प्रीमियम फायदे भी मिलें, तो जियो का यह 899 रुपये वाला प्लान आपके लिए काम का साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस प्लान में मिलने वाला 20GB एक्स्ट्रा डेटा अभी भी कई यूजर्स की नजर से छुपा हुआ है। यह डेटा इस प्लान के साथ दिया तो जाता है लेकिन इसके बारे में ज्यादातर यूजर्स नहीं जानते हैं, ये डेटा ग्राहकों को फ्री में ऑफर किया जाता है। आइए 4 पॉइंट्स में समझते हैं कि इस 20GB फ्री डेटा के साथ आपको इस प्लान में और क्या बेनेफिट मिलते हैं।
यह Jio प्लान 90 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है, अपनी इसी लंबी वैलिडीटी वाली खूबी के कारण आपको बार बार रिचार्ज करने की चिंता से भी मुक्ति मिलती है। Jio के इस रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डेटा मिलता है यानी 90 दिनों में 180GB डेटा का लाभ इस प्लान में आपको दिया जा रहा है, ऊपर से आपको इस प्लान के साथ 20GB एक्स्ट्रा फ्री डेटा भी मिल रहा है, इस डेटा के साथ नॉर्मल डेटा को मिला दिया जाए तो इस प्लान में डेटा का फायदा बढ़कर 200GB तक पहुँच जाता है। अब अगर आप भी वो यूजर हैं जिसे ज्यादा से ज्यादा डेटा चाहिए होता है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Jio के 899 रुपये के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ यूजर्स को एक बड़े फायदे के तौर पर दिया जा रहा है। इसके साथ रोजाना 100 SMS भी इस प्लान का हिस्सा हैं। अगर किसी दिन आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, जो शायद ही होने वाला है, तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps के आसपास रह जाने वाली है, ऐसे में आप इन SMS का इस्तेमाल करके अपनी चैटिंग को जारी रख सकते हैं।
यह प्लान सिर्फ डेटा और कॉलिंग के अलावा SMS आदि तक ही सीमित नहीं है। इसमें 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस भी इस प्लान के साथ दिया जा रहा है, जो लगभग लगभग 35,100 रुपये के आसपास के प्राइस में आता है।
इस Jio प्लान के साथ JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी ग्राहकों को मिलती है, जिससे फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स का बैकअप रखा जा सकता है। साथ ही जिन इलाकों में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वहां यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा का लाभ दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि भारत में लगभग लगभग हर एक स्थान पर (कुछ जगहों को छोड़कर) Unlimited Data का लाभ मिलता है, ऐसे में आपको इंटरनेट खत्म होने और 64Kbps पर जाने की नौबत आती ही नहीं, शायद इसी कारण यह प्लान एक दमदार वैल्यू-फॉर-मनी रिचार्ज प्लान बन जाता है।
कुल मिलाकर, 899 रुपये का यह Jio प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो ज्यादा डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और नए AI फीचर्स का लाभ एक ही रिचार्ज प्लान में प्राप्त करना चाहते हैं।