Get BSNL SIM Card Online
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी नई हाई-स्पीड सेवा ‘Quantum 5G’ को देशभर में शुरू कर दिया है. यूज़र्स को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए BSNL अब अपने पुराने ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 4G और 5G सिम कार्ड में अपग्रेड कर रहा है. BSNL के मौजूदा 2G और 3G यूज़र्स अपने सिम कार्ड को नजदीकी कस्टमर सर्विस सेंटर या किसी अधिकृत BSNL रिटेलर से जाकर फ्री में अपग्रेड करवा सकते हैं.
फिलहाल BSNL के 4G और 5G सिम कार्ड देश के चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध हैं, लेकिन अब BSNL ने घर बैठे सिम कार्ड की डिलीवरी सेवा भी शुरू कर दी है, जिससे अब ग्राहकों को लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. e-KYC प्रक्रिया के जरिए अब आप ऑनलाइन भी नया सिम मंगवा सकते हैं.
अगर आप फिजिकल विज़िट के ज़रिए सिम बदलवाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
BSNL अब e-KYC के ज़रिए सिम कार्ड की होम डिलीवरी भी कर रहा है. इसके लिए स्टोर जाने की जरूरत नहीं होगी. ऑनलाइन ऐसे करें ऑर्डर:
किसी भी मदद के लिए आप BSNL हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं.
BSNL ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि घर पर सिम कार्ड डिलीवरी के लिए कोई चार्ज लगेगा या नहीं. वहीं, Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) जैसे निजी टेलिकॉम ऑपरेटर पहले से ही फ्री सिम डिलीवरी की सुविधा दे रहे हैं. BSNL अब कम कीमत में 5G सेवा और बेहतर एक्सेस देकर इस प्रतिस्पर्धा में खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Vivo V60 की भारत में एंट्री कन्फर्म.. देखें कैमरा, कीमत और अन्य खासियतें