बीएसएनएल हमारे देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी है। हालांकि, अभी के लिए कंपनी के पास 4G और 5G नेटवर्क की क्षमता पूरी तरह से नहीं है, लेकिन इसके बाद भी अपने नए नए और बेहतरीन प्लांस के चलते बीएसएनएल हमेशा से ही एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के लिए मुसीबत खड़ी करती आई है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास हो सकता है कि हर जगह पर नेटवर्क की मजबूत क्षमता न हो लेकिन प्लांस के मामले में इस कंपनी को शायद ही कोई टक्कर दे सकता है। कंपनी के पास हर प्राइस और लगभग लगभग हर जरूरत के हिसाब से एक प्लान मौजूद है। इसके अलावा भी एक लंबी वैलिडीटी वाले प्लान को कंपनी ने पेश कर दिया है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसके बारे में डिटेल्स बीएसएनएल के X Account पर मिल जाने वाली है। इसके अलावा प्लान में 30 दिनों की लंबी वैलिडीटी ऑफर की जा रही है। आइए अब इस प्लान के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं।
जैसे कि हम बात चुके हैं कि बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्लान हैं। इसके बाद भी एक दमदार प्लान को कंपनी ने मार्केट में उतार दिया है। इस प्लान में डेली 3GB डेटा का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, बीएसएनएल अपने ग्राहकों को प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ अलग से दे रहा है। अन्य लाभ भी इस प्लान में बेहद ही कमाल के हैं। प्लान में हर दिन 100 SMS का लाभ अलग से शामिल है। यह सब कंपनी 30 दिन की वैलिडीटी के लिए दे रही है।
अब इस प्लान को अगर ध्यान से देखा जाए तो इससे बेहतर प्लान इस समय आपको बाजार में मिल जाए यह एक बड़ी बात है। 299 रुपये के प्राइस में बीएसएनएल आपको 30 दिन की वैलिडीटी के साथ प्लान में 90GB डेटा ऑफर कर रहा है, जो आपको डेली 3GB के तौर पर मिलता है। इस डेटा के साथ आप OTT Streaming के साथ साथ अपने मनोरंजन के सभी काम आसानी से कर सकते हैं, इसके बाद भी डेटा खत्म नहीं होने वाला है। हालांकि, अगर ऐसा हो जाता है तो भी आपको इंटरनेट मिलता रहने वाला है, लेकिन इसकी स्पीड घटकर 40kbps ही रह जाने वाली है। इस प्लान के दिन के खर्च को देखते हैं तो यह 10 रुपये से भी कम है, और इस प्राइस में आपको क्या मिल रहा है, सभी बेनेफिट यहाँ देखे जा सकते हैं।
Why stop the fun when your data can keep going?
— BSNL India (@BSNLCorporate) July 13, 2026
Recharge today and keep the good times going with BSNL.#BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity #299plan @CMDBSNL @robertravi21 pic.twitter.com/1jbXA0Oy50
अगर आप 3GB डेली डेली डेटा के साथ जियो के नेटवर्क के लिए एक प्लान खरीदना चाहते हैं तो वेबसाइट और MyJio App पर लिस्ट में 449 रुपये के प्राइस में आने वाला प्लान आपको आसानी से मिल जाने वाला है। इस प्लान में डेली 3GB डेटा के अलावा 28 दिन की वैलिडीटी और 100SMS डेली के अलावा 5G अनलिमिटेड डेटा का लाभ भी मिलता है।
Airtel अगर बात की जाए तो कंपनी के पास वेबसाइट को खंगालने पर मुझे डेली 3GB डेटा के साथ आने वाले कुछ प्लांस मिले हैं। जैसे अगर आप Jio वाले ही 449 रुपये के प्लान को Airtel में खरीदते हैं तो आपको इस प्लान में 4GB डेली डेटा मिलता है, इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा एक प्लान मुझे 838 रुपये की कीमत में मिल है, जो इतने ही डेटा के साथ 56 दिन की वैलिडीटी के साथ आता है और एक अन्य प्लान 1798 रुपये के प्राइस में भी मिला है। अब आप दोनों ही प्लांस के अंतर को देख सकते हैं।
Vi यानि Vodafone Idea की वेबसाइट पर आपको एक प्लान मिलने वाला है जो 795 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। इस प्लान में 3GB डेली डेटा के साथ 56 दिनों की वैलिडीटी मिलती है।
यह सब देखकर जाहिर है कि जो प्लान आपको जिस कीमत में BSNL की ओर से ऑफर किया जा रहा है, वह आपको ना तो Reliance Jio, ना तो Vodafone Idea और ना तो Airtel में मिलता है। ऐसे में, कहा जा सकता है बीएसएनएल ने इन सभी निजी कंपनियों को अपने इस प्लान के साथ कड़ी टक्कर देने की सोची है।
यह भी पढ़ें: Jio के सबसे किफायती और दमदार प्रीपेड प्लान्स, कम खर्च में कॉलिंग से लेकर डेटा तक सब मिलता है भरपूर!