BSNL BiTV service free with all recharge plans
BSNL, देश की सरकारी टेलिकॉम कंपनी, अपने ग्राहकों के लिए आए दिन नई नई सेवाएँ लाती रहती है। कंपनी एक बार फिर से अपने ग्राहकों को एक बेहतरीन सेवा दे रही है। हम सभी जानते है कि जुलाई 2024 में जब प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जैसे Airtel और Jio ने रिचार्ज की कीमतों को बढ़ दिया था, उस समय भी BSNL ने पुराने कीमतों पर ही अपने रिचार्ज प्लांस को यूजर्स को देना जारी रखा था। इसी कारण बीएसएनएल इस समय करोड़ों यूजर्स के बीच एक विश्वसनीय कंपनी के तौर पर उभर रही है। जहां लोग बीएसएनएल की ओर जाने से कतराते थे, वहाँ अब यह उ हो गया है।
देखा जा रहा है कि BSNL 4G सेवाओं का विस्तार कर रहा है ताकि वह Airtel, Jio, और Vi जैसे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो सके। कंपनी ने देशभर में 4G टावर लगाने के लिए TCS के साथ साझेदारी भी कर ली है। यह कदम कनेक्टिविटी में सुधार लाने और BSNL के ग्राहकों को हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के अलावा, BSNL ने अब अपने उपयोगकर्ताओं को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने हाल ही में BiTV सेवा शुरू की थी, जिससे उपयोगकर्ता 450+ टीवी चैनल्स मुफ्त में देख सकते हैं। अब, BSNL ने इस सेवा को अपने सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ देना शुरू कर दिया है, इसला मतलब है कि अगर आप बीएसएनएल का कोई भी रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो आपको इसके साथ इस सेवा का लाभ लेने का मौका मिलने वाला है, यह सेवा सभी रिचार्ज प्लांस के साथ फ्री में ऑफर की जा रही है।
कंपनी के इस कदम से निश्चित रूप से करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ताओं को बड़ा फायदा होने वाला है, इसके अलावा इस सेवा को फ्री में देना कंपनी के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है, असल में, जो लोग अभी तक केवल टीवी चैनल्स देखने के लिए DTH रिचार्ज पर पैसे खर्च कर रहे थे, उन्हें अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। BSNL यूजर्स अब इस तरह की सेवा यानि टीवी चैनल्स को फ्री में देख सकते हैं।
BSNL Recharge Plans के लिए क्लिक करें!
BSNL की BiTV सेवा एक Direct-to-Mobile TV सेवा है, जो उपयोगकर्ताओं को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करती है: आइए इस सेवा के बारे में विस्तार से जानते हैं।