Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स

HIGHLIGHTS

Airtel के 399 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड प्लान

300GB के बाद इसे कर्मिशियल यूजेज माना जाएगा

यह प्लान हैवी यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद

Airtel काफी पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी है. Bharti Airtel ने साल 2026 में अपने “Fully Unlimited” प्लान्स के जरिए गेम थोड़ा बदलने की कोशिश की है. इसकी का हिस्सा 399 रुरये वाला प्लान है. पहली नजर में यह प्लान काफी आकर्षक लगता है क्योंकि इसमें अनलिमिटेड डेटा का वादा किया गया है, लेकिन यहां चीजें उतनी सीधी नहीं हैं जितनी दिखती हैं.

इस प्लान में आपको 28 दिन की वैधता मिलती है, साथ में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं. इस प्लान का सबसे बड़ा हाइलाइट है अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, जिसमें कोई डेली लिमिट नहीं है. यानी आपको रोज 1.5GB या 2GB जैसे कैप्स का झंझट नहीं रहेगा.

300GB डेटा पर लिमिट

लेकिन यहां एक कैच है. आपके लिए यह समझना जरूरी है. कंपनी ने “कर्मिशियल यूज” की एक सीमा तय की है. अगर आपका डेटा इस्तेमाल 30 दिनों में 300GB से ज्यादा चला जाता है, तो इसे कर्मिशियल यूजेज माना जाएगा. इसका मतलब साफ है कि टेक्निकली अनलिमिटेड है, लेकिन प्रैक्टिकली हैवी यूजर्स के लिए एक छिपा हुई दीवार मौजूद है.

इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं. इस प्लान के साथ आपको JioHotstar का 28 दिन का एक्सेस मिलता है, जिससे आप IPL जैसे लाइव स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट देख सकते हैं. इसके अलावा Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलो ट्यून और स्पैम अलर्ट फीचर भी दिया जा रहा है.

अब उपलब्धता की बात करें तो यह प्लान पूरे भारत में नहीं है. इसे सेलेक्टेड सर्किल में ही लॉन्च किया गया है, जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और कुछ अन्य राज्य. यानी हर यूजर के लिए यह अभी उपलब्ध नहीं है.

यह प्लान किसके लिए बेस्ट?

अगर आप हैवी डेटा यूजर हो जो लगातार स्ट्रीमिंग, गेमिंग या डाउनलोडिंग करता है तो यह प्लान आपको डेली लिमिट की टेंशन से छुटकारा देता है. लेकिन अगर आप एवरेज यूजर हैं तो यह प्लान ओवरकिल भी हो सकता है, क्योंकि आप शायद इतना डेटा यूज ही नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :