Airtel 451 Recharge Plan Explained
भारती एयरटेल ने अपने इन्टरनैशनल रोमिंग पोर्टफोलियो में नए प्लान्स जोड़ दिए हैं, जो ग्राहकों के लिए बेहतरीन बेनेफिट, किफायती दाम में मुहैया करवाने वाले हैं, इसके अलावा आपको सुविधाजनक अनुभव भी प्रदान करने वाले हैं। कंपनी ने भारत में पहले ऐसे अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो लगभग लगभग 189 देशों में अनलिमिटेड डेटा प्रदान करते करने वाले हैं। आइए इन प्लांस और इनके बेनेफिट आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इसके अलावा, एयरटेल की ओर से लंबे समय तक विदेश में रहने वाले एनआरआई समुदाय के लिए भी एक प्लान को पेश किया गया है, यह प्लान 4000 रुपये के प्राइस में आता है, इसके अलावा इसकि वैलिडीटी की बात करें तो यह आपको 1 साल की वैलिडीटी भी प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: 150 रुपये के इस छोटू डिवाइस से खटारा कूलर बन जाएगा AC का ‘बाप’, देने लग जागेगा शिमला वाली कूलिंग
इस प्लान के बेनेफिट देखते हैं तो आपको जनकैर मिलती है कि एयरटेल अपने इस रिचार्ज प्लान के साथ 5GB डेटा के साथ साथ 100 मिनट कॉलिंग भी दे रहा है। यह विदेशों में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अगर भारत में इस प्लान के इस्तेमाल किया जाता है तो प्लान में आपको डेली 1.5GB डेटा का एक्सेस मिलता है, इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। यह प्लान ग्राहकों को 189 देशों में कहीं भी सुविधाजनक कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान कर सकता है। इसके अलावा आप भारत में भी इस प्लान को उसी नंबर का इस्तेमाल करते हुए बिना किसी अलग रिचार्ज के इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिद्धार्थ शर्मा, डायरेक्टर (मार्केटिंग) और सीईओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा, “एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों की लाइफ को सरल बनाने और उन्हें बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को बहुत ही सरल बना दिया है, जो वास्तव में हमारे ग्राहकों के अनुभव को पूरी तरह से बदल देंगे और उन्हें दुनिया भर में घूमते हुए बिना किसी परेशानी के डेटा और वॉयस कॉलिंग का लाभ बिना किसी समस्या के कर सकते हैं। हम अपने ग्राहकों को लगातार ऐसे समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उनकी लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करें।”
इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी, विदेश में लैंडिंग के बाद सेवाओं का ऑटो एक्टिवेशन, 24×7 कस्टमर सपोर्ट।
189 देशों की यात्रा के लिए केवल एक ही प्लान। अब आपकी यह समस्या भी खत्म हो जाने वाली है कि आप किस जोन या पैक को चुनें।
अब आपको अलग अलग देशों में या ट्रांजिट एयरपोर्ट्स के लिए अलग-अलग पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बार-बार यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए ऑटो रिन्यूअल की सुविधा भी आपको दी जा रही है। यह बार-बार पैक खरीदने की आवश्यकता को समाप्त करेगा और यात्रा को समस्या मुक्त भी करने वाला है।
किफायती पैक: ये अधिकांश देशों के लोकल सिम कार्ड्स से भी सस्ते होंगे और इनसे लोकल सिम कार्ड्स प्राप्त करने में होने वाली परेशानी और खर्च दोनों से छुटकारा मिलेगा, जिससे विश्वभर में पिकनिक करने वाले यात्रियों को कनेक्टेड रहने के लिए एक सरल सोल्यूशन मिलने वाला है।
यूजर्स के पास होंगे सभी कंट्रोल: ग्राहक अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की पूरी जरूरतों को एयरटेल थैंक्स ऐप पर मैनेज कर सकेंगे, जिसमें उपयोग, बिलिंग अमाउन्ट और डेटा या मिनट्स आवश्यकता के अनुसार बढ़ाने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Vivo V50e को क्यों खरीदना चाहिए इन 10 पॉइंट्स में जान लें