साल 2025 अब विदा लेने वाला है और आने वाला साल 2026 खगोल विज्ञान (Astronomy) के शौकीनों के लिए बहुत खास होने वाला है. 2026 में आसमान में दो बार ऐसा अद्भुत नजारा दिखेगा जब सूरज और चांद की लुका-छिपी दुनिया देखेगी. एक बार ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) बनेगा, तो दूसरी बार दिन में ही अंधेरा छा जाएगा.
वैज्ञानिकों के लिए यह सूरज के बाहरी वातावरण को पढ़ने का मौका होगा, और आम लोगों के लिए एक कभी न भूलने वाला दृश्य. आइए जानते हैं 2026 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहणों की तारीख, समय और यह कहां-कहां दिखाई देंगे.
साल का पहला ग्रहण 17 फरवरी, 2026 को लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा. इसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता. इसके बजाय, सूरज का बाहरी किनारा एक चमकती हुई अंगूठी की तरह दिखता है. इसे ही ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है.
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित घटना 12 अगस्त, 2026 को होगी. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो जाएगा.
चाहे ग्रहण पूरा हो या आधा, सूरज को सीधे (Directly) देखना आपकी आंखों को हमेशा के लिए खराब कर सकता है. हमेशा ISO-प्रमाणित (ISO-certified) ग्रहण वाले चश्मे पहनें. सामान्य धूप का चश्मा (Sunglasses) सुरक्षित नहीं है.
आपको बता दें कि शुरुआती लोग ‘पिनहोल प्रोजेक्शन’ विधि का उपयोग कर सकते हैं. केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान (जब सूरज पूरी तरह ढक जाए), वह भी बहुत कम समय के लिए बिना चश्मे के देखा जा सकता है, लेकिन इसमें बहुत सावधानी की जरूरत होती है.
खगोलविदों (Astronomers) के मुताबिक, यह सूरज के कोरोना यानी बाहरी वातावरण को स्टडी करने का बेहतरीन मौका है. अगर आप अमेरिका में हैं, तो आपको अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने के लिए 23 अगस्त, 2044 तक का लंबा इंतजार करना होगा. इसलिए 2026 का यह मौका चूकना नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें: OnePlus 15R भारत में लॉन्च, 7400mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 की ताकत, गेमर्स को खूब भाएगा ये फोन, जानें कीमत