Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra इंडिया में क्या iPhone से भी महंगा होगा.. देखें क्या कहती है ये रिपोर्ट

Updated on 13-Feb-2026

भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट पिछले एक साल में तेजी से बदला है। अब फ्लैगशिप फोन सिर्फ परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और प्रो-लेवल कैमरा सिस्टम के साथ भी आने लगे हैं। इसी बीच नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra भारत में पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं। अब यहाँ सवाल उठ रहा है कि क्या भारत में यह iPhone और Samsung की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज से भी महंगे हो सकते हैं। इसका जवाब तो असल मायने में लॉन्च के समय ही मिलने वाला है। अभी के लिए तो लीक और अफवाह आदि Xiaomi 17 Phone सीरीज की कीमत को लेकर हिंट ही दे रहे हैं। आइए जानते है कि इंडिया में इस फोन सीरीज की क्या कीमत हो सकती है।

संभावित कीमत देखें, क्या iPhone से भी ज्यादा हो सकती है?

इस समय इंटरनेट पर एक टिप्स्टर की ओर से किए गए पोस्ट को देखा जाए तो उसके अनुसार, Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत करीब 80,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra की कीमत लगभग 1,25,000 रुपये के आसपास तक जा सकती है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कीमत को लेकर कंपनी के ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

इस प्राइस की तुलना iPhone और Samsung के प्रीमियम फोन से

iPhone 17 भारत में करीब 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, ऐसे में Xiaomi 17 की कीमत iPhone के इस समय के लेटेस्ट iPhone से मिलती जुलती ही हो सकती है। इसके अलावा, अगर Samsung Galaxy S25 Ultra को देखते हैं तो इसकी कीमत इंडिया के बाजार में 1,29,999 रुपये से शुरू होती है, वहीं iPhone 17 Pro को इंडिया में 1,34,900 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किउआ गया था।

अगर ये लीक सही साबित होती है, तो Xiaomi पहली बार अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में सीधे Apple और Samsung को टक्कर देगा।

Xiaomi 17 Series के टॉप फीचर्स: इतने महंगे में क्या क्या मिलेगा?

प्रोसेसर

दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

डिस्प्ले

Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो इस फोन में एक 6.9-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। इसके अलावा अगर Xiaomi 17 को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.3-इंच OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो पहले वाली डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा कम्पैक्ट होने वाली है।

कैमरा मिलेगा Leica का दमखम के साथ

Xiaomi 17 Ultra में Leica-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसमें एक 50MP मेन, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 200MP का एक टेलीफोटो लें मिलने वाला है। वहीं, अगर Xiaomi 17 को देखा जाए तो इस फोन में एक 50MP + 50MP + 50MP सेटअप मिल सकता है, जिसमें Leica 60mm फ्लोटिंग लेंस डिजाइन शामिल होगा।

बैटरी ही होगी कंपनी का बड़ा दांव

Xiaomi 17 Ultra में एक 6,800mAh बैटरी, 90W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ शामिल की जा सकती है। अगर Xiaomi 17 को देखा जाए तो इस फोन में एक 7,000mAh बैटरी मिल सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 और 17 Ultra मार्च में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी अभी के लिउए आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इस फोन सीरीज को इसी टाइमलाइन में लॉन्च किया जाए।

प्राइस देखकर क्या इस फोन के लॉन्च का इंतज़ार करना चाहिए?

अगर Xiaomi 17 Ultra सच में 1.25 लाख रुपये के आसपास आता है, तो यूजर्स की उम्मीदें भी उसी लेवल की होंगी, खासकर कैमरा क्वालिटी, सॉफ्टवेयर अपडेट और AI फीचर्स आदि को लेकर इसमें सबकुछ प्रीमियम होना चाहिए। अब ऐसे में अगर यह सब फोन में मिलता है तो इसका इंतज़ार करना सही हो सकता है, हालांकि, अगर आप सैमसंग के साथ जाना चाहते हैं तो Galaxy S26 Series भी जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा iPhone 18 Series का लॉन्च भी इसी साल है। इन फोन्स की कीमत जरूर ज्यादा होने वाली है लेकिन यह फीचर और स्पेक्स के मामले में किसी भी फोन को पीछे छोड़ने की क्षमता रखने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले देखें iPhone 17 Pro के साथ इसकी तुलना.. इन 5 बड़े अपग्रेड्स पर रहेगी सबकी नजर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :