Vivo T4 Ultra 5G with 50MP periscope Camera
Vivo ने यूं तो लगभग लगभग हर श्रेणी में फोन्स को लॉन्च किया है, हालांकि, कंपनी की सबसे ज्यादा चर्चित फोन लाइनअप की बात करें तो यह 35000 रुपये के अंदर आने वाले फोन्स हैं। इसी कारण हमने आपके लिए वीवो के बेस्ट फोन्स की एक लिस्ट तैयार की है, जो आपको इस प्राइस में मिल जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में Vivo T4 Ultra के अलावा हमने अन्य कौन से फोन्स को शामिल किया है। इन फोन्स के बारे में आप आगे जानकारी लेने वाले हैं, आइए जानते हैं कि ये वीवो फोन्स किन स्पेक्स के साथ आते हैं।
Vivo T4 Ultra स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में एक 50MP+50MP+8MP का एक रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो OIS से लैस है इसके अलावा इसमें आपको 3x Optical Zoom का सपोर्ट भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर और FunTouch OS 15 का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 5000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।
Vivo V60e स्मार्टफोन की बात करें तो इसे कंपनी ने एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में इसे सही प्रकार से चलाने के लिए एक 6500mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 90W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
अगर वीवो के इस फोन की बात की जाए तो यह बाकी दो वीवो फोन्स के मुकाबले जिनकी चर्चा हम कर चुके हैं। स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 पर लॉन्च किया गया है, इस फोन में भी 6500mAh की बैटरी मिलती है। फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
अगर वीवो के इस फोन के बारे में चर्चा करें तो इस फोन में ट्रिपल नहीं एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP+8MP का कैमरा सेटअप और एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन में 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
वीवो का यह फोन भी कम नहीं है, इसमें एक डुअल कैमरा सेटअप और एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे फनटच ओएस 15 पर लॉन्च किया है। फोन में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन को कंपनी ने एक 5500mAh की बैटरी से भी लैस किया है।
Vivo का यह फोन भी एक बढ़िया फोन्स की लिस्ट में शामिल है, इसमें एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने के अलावा एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी शामिल है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर दिया है, इसके अलावा इसमें 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन को कंपनी ने 5000mAh की बैटरी पर लॉन्च किया था, जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp में जल्द आएगा ये जरूरी फीचर..इन यूजर्स की टेंशन को कर देगा छूमंतर