मार्च का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त रहा। हालांकि, कहीं कहीं कुछ कन्फ्यूजन भरा भी रहा है। असल में, जिस महीने भी ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं, उस महीने यूजर्स के लिए समस्या बढ़ जाती है कि आखिर कौन से फोन को खरीदा जाए, ऐसा होने से कंपनियों के साथ साथ ग्राहकों के बीच भी कन्फ्यूजन बढ़ता है। मार्च में, हमने देखा कि कुछ जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च हुए जैसे Nothing Phone 4a सीरीज, Samsung की A सीरीज के फोन्स के अलावा iPhone 17e और Xiaomi 17 सीरीज के फोन्स को भी एंट्री मिली। इसके अलावा भी बहुत से छोटे बड़े लॉन्च हुए, लावा के फोन्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
अब अप्रैल का महीने कल से शुरू हो जाने वाला है, इस महीने भी बहुत से स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। इस महीने OnePlus, Vivo, Oppo और Realme जैसी कंपनियां के कई नए नए फोन्स लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें बजट से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन तक आते हैं। हमने अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स की लिस्ट तैयार की है, अगर आप इस समय कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अभी कुछ दिन रुक जाना चाहिए, क्योंकि मार्केट में कुछ नए फोन्स की एंट्री अप्रैल महीने में होने वाली है, जो आपको स्पेक्स और उनके बजट के मामले में पसंद आ सकते हैं।
आइए सबसे पहले OnePlus Nord 6 की बात करते हैं। इस फोन को कंपनी 7 अप्रैल को शाम के समय लॉन्च करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार Nord सीरीज में काफी दमदार स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, फोन में 165Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा इसमें बड़ी 9000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर होने की भी संभावना है। कंपनी इस फोन में नया G2 Wi-Fi चिप भी रख सकती है, इससे अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको नेटवर्क को लेकर कोई भी दिक्कत नहीं होने वाली है।
OnePlus Nord 6 से पहले अप्रैल के महीने में Vivo की ओर से उसके Vivo V70 FE को लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन की लॉन्चिंग 2 अप्रैल को होने वाली है, इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत को देखा जाए तो यह 200MP का इसका कैमरा होने वाला है। इस सेगमेंट में इस कैमरा के साथ इस फोन को एक बड़ा अपडेट भी माना जा रहा है। इतना ही नहीं, वीवो फोन में कंपनी 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी को 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ शामिल कर सकती है।
अप्रैल के महीने में ही Oppo भी अपने Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च करने वाला है। इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह अप्रैल में लॉन्च होने वाला प्रीमियम फोन हो सकता है। इसमें 6.82-इंच का Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है, इसके अलावा भी फोन में कई हाई-एंड फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इस फोन की खासियत इसकी 6000mAh की बैटरी के साथ मिलने वाली 100W की फास्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग है।
अभी हमने देखा है कि Vivo की ओर से अपने फोन को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसा ही कुछ Realme भी करने वाली है। इसका मतलब है कि कंपनी 2 अप्रैल को ही Realme के Realme 16 फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक 6.57-इंच डिस्प्ले, 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 7000mAh बैटरी मिल सकती है। फोन की बड़ी खासियत को देखा जाए तो यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, इसका मतलब है कि पानी और धूल से फोन को ज्यादा कुछ नुकसान नहीं होने वाला है।
अंत में आपको लिस्ट के आखिरी फोन के बारे में भी जानकारी दे देते हैं। लिस्ट के आखिरी फोन के तौर पर Vivo T5 Pro को देखा जा सकता है। इस फोन को अप्रैल के बीच में कभी लॉन्च किया जा सकता है, अभी के लिए आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। इस फोन की कीमत को अगर देखा जाए तो यह 30,000 रुपये के आसपास के प्राइस के आसपास हो सकती है। इसका मतलब है कि Vivo के इस फोन को कंपनी मिड-रेंज में लॉन्च करने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि वीवो फोन के कैमरा और बैटरी पर ज्यादा काम किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio और Airtel के बाद 5G को लेकर Vi की बड़ी तैयारी..2 महीने में 90 शहरों में 5G मिलना हो जाएगा शुरू