Vivo X300 Pro
अगर आप इस समय एक स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो प्रीमियम सेगमेंट में जो फोन्स इस साल बेचे जा रहे हैं, उनका कोई मुकाबला नहीं है। Samsung Galaxy S26 Ultra के अलावा Premium Segment में आने वाले कुछ अन्य फोन्स और Apple के लेटेस्ट iPhones किसी भी फोन को आसानी से मात दे सकते हैं। 2026 में अगर आप एक फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इनमें से एक को खरीदना चाहिए। हालांकि, अगर आप ऐसे ग्राहक हैं जो किसी भी फोन को खरीदने से पहले ठोक-बजा कर देने के शौकीन हैं तो आपको हम आप Samsung Galaxy S26 Ultra को आमने सामने की टक्कर देने वाले 5 फोन्स के बारे में बताने वाले हैं। इस लिस्ट में हमने Apple के iPhones से लेकर Xiaomi के कुछ सबसे दमदार फोन्स को भी शामिल किया है। अगर प्राइस रेंज की बात करें तो इन फोन्स को 82,900 रुपये से लेकर 1,40,000 रुपये तक के प्राइस में खरीदा जा सकता है। आइए अब ज्यादा देर न करते हुए इन बेस्ट ऑल्टरनेटिव्स के बारे में जानते हैं।
अगर आप एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। iPhone 17 Pro को इस जमाने का महाबली फोन माना जा सकता है? यह Samsung Galaxy S26 Ultra के सामने एक बड़ा और कड़ा प्रतिद्वंदी बनकर खड़ा है। फोन में एक 6.3-इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है, इस कैमरा में 48MP का LiDAR डेप्थ सेन्सिंग कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस कैमरा में आपको 8K Dolby Vision Video रिकॉर्डिंग क्षमता भी मिलती है। इसके अलावा इसमें A19 Pro चिप भी मिलता है। अगर आप एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर नहीं जाना चाहते हैं तो आपको इस फोन के साथ जाना चाहिए। इस फोन का प्राइस 1,34,900 रुपये है। आइए अब अगले फोन की डिटेल्स देखते हैं।
Google के इस फोन को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर Samsung Galaxy S26 Ultra का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जा सकता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, 48MP का पेरिस्कोप लेंस और एक 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, फोन में एक 42MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है। फोन में कंपनी का अपना खुद का Tensor G5 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन को 6.8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को भी एक दमदार प्रतिद्वंदी के तौर पर देखा जा सकता है। फोन का प्राइस 1,24,999 रुपए है, अगर आपका बजट इतना है, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं।
Xiaomi के पास भी इस बजट में एक फोन है, इसका प्राइस 1,39,999 रुपये के आसपास है। अगर आप 2026 में Samsung Galaxy S26 Ultra को टक्कर देने वाला एक फोन तलाश रहे हैं तो आपको इस फोन का नाम हर लिस्ट में नजर आने वाला है। फोन में Leica का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें एक 50MP का LOFIC प्राइमेरी सेन्सर मिलता है। फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक 6000mAh की बैटरी भी मिलती है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। अगर यह फोन भी आपके बजट में आता है तो पिछले दोनों ही एंड्रॉयड फोन्स को इस फोन से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
Oppo के इस फोन के प्राइस 1,09,999 रुपये के आसपास है। अगर इसे आप खरीदना चाहते हैं तो यह भी आपको आसानी से मिल जाने वाला है। इस फोन को भी 2026 के लिए आप एक बेस्ट चॉइस के तौर पर देख सकते हैं। फोन में एक 6.78-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर मिलता है, इसमें UFS 4.1 स्टॉरिज मिलती है। फोन में एक 200MP का Hasselblad TUnes Periscope कैमरा भी मिलता है। इस प्राइस रेंज में यह फोन भी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, हालांकि आपको अपनी जरूरत को भी ध्यान में रखना चाहिए।
अभी आपने 1,09,999 रुपये के प्राइस में आने वाले Oppo Find X9 Pro के बारे में जानकारी प्राप्त की है। आइए अब सेम प्राइस वाले Vivo X300 Pro को भी देखते हैं। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एक LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन को कंपनी ने Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इस फोन में कंपनी ने एक 200MP Zeiss Tuned पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा को भी जगह दी है। अपने स्पेक्स और फीचर आदि के कारण ही इस फोन को Samsung Galaxy S26 Ultra का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जा सकता है।
मैं आपसे हर बार यही कहता हूँ कि प्रीमियम फोन्स लगभग लगभग एक ही जैसी परफॉरमेंस के साथ आते हैं। हालांकि, फ़र्क केवल और केवल प्राइस और कुछ स्पेक्स के बेच होता है। अब ऐसे में आपको अपनी जरूरत को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप एक महंगे फोन को इसलिए खरीद रहे हैं कि आपको केवल टशन दिखाना है तो ऐसा न करें। आपको किसी भी फोन को अपनी जरूरत आदि को ध्यान में रखकर ही खरीदना चाहिए। अगर आप दमदार कैमरा, बेहतरीन परफॉरमेंस और बेहतरीन बैटरी लाइफ वाले फोन्स को प्रीमियम सेगमेंट में खरीदना चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy S26 Ultra के अलावा इन फोन्स को खरीद सकते हैं। हालांकि, आप बजट को भी ध्यान में रख सकते हैं। सभी फोन्स अपने अपने स्तर पर बेस्ट हैं, इसलिए किसी एक को ज्यादा बेस्ट कहना यहाँ सही नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़ें: LPG संकट में बड़े काम के हैं ये ऐप्स, मिनटों में करते हैं सिलेंडर बुकिंग, कैशबैक ऑफर्स भी उपलब्ध