Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra को सैमसंग के नए Flagship Phone के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Phone की लॉन्चिंग Galaxy Unpacked Event 2025में हुई है। हालांकि, इस ईवेंट में लॉन्च के बाद कुछ फैंस निराश हुए हैं, क्योंकि इस फोन में आपको ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिलता है। ऐसा भी कह सकते है कि Samsung Galaxy S24 Ultra के मुकाबले नए यानि Samsung Galaxy S25 Ultra में ज्यादा बड़े अपग्रेड देखने को नहीं मिलते हैं।
हालांकि, इस साल कंपनी ने नए फोन का प्राइस बढ़ा दिया है। आइए यहाँ Samsung Galaxy S24 Ultra और Samsung Galaxy S25 Ultra की तुलना करके देखते हैं कि आखिर अपनों ही फोन्स में क्या अंतर है और नए फोन को किन अपग्रेडस के साथ लॉन्च किया गया है।
इसके पहले कि हम, दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और प्राइस की तुलना देखना शुरू करें, आइए सबसे पहले दोनों ही फोन्स के डिजाइन पर एक नजर डाल लेते हैं। इस साल Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में Curved Edges नहीं हैं, इन्हें हम Samsung Galaxy S24 Ultra में देखते हैं।
यह भी पढ़ें: Online Payment करने से पहले कैसे पहचानें कौन सा QR Code Fake है, यहाँ देखें सबसे आसान तरीका
इस साल के फोन में आपको फ्लैट एज देखने को मिलते हैं। Samsung Galaxy S25 Ultra को देखते हैं तो इसका वजन 218 ग्राम के आसपास है। इसका मतलब है कि यह Samsung Galaxy S24 Ultra के वजन 232 ग्राम से यह हल्का है।
इसके अलावा नया फोन पिछले मॉडल के मुकाबले कुछ थिन भी है। हालांकि, दोनों ही फोन्स में टाइटैनीअम फ्रेम मिलता है। Samsung Galaxy S25 Ultra को इसके अलावा Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन्स के पैनल में ज्यादा बदलाव नहीं नजर आता है। दोनों ही फोन्स में एक 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। हालांकि, Samsung Galaxy S25 Ultra में आपको इस बार Proscaler तकनीकी मिल रही है। इसके साथ सैमसंग का दावा है कि इमेज और वीडियो की शार्पनेस लगभग लगभग 40% बढ़ जाने वाली है।
इसके अलावा, इस साल Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Processor दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ सैमसंग दावा कर रहा है कि इसमें आपको 40% NPU, 37% CPU और 30% GPU परफॉरमेंस में सुधार मिलने वाला है, यह सुधार आपको Samsung Galaxy S254 Ultra की तुलना में मिल रहा है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा की बात करते हैं तो पता चलता है कि Samsung Galaxy S25 Ultra स्मरफोन में एक अपग्रेडेड अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है,। जिसे Samsung Galaxy S24 Ultra के 12MP के मुकाबले Samsung Galaxy S25 Ultra में 50MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है जो 5x Optical Zoom से लैस है।
इस फोन में आपको 200MP का मेन कैमरा भी दिया जा रहा है, इसके साथ साथ फोन में 10-bit की HDR Video Recording भी मिलती है। इतना ही नहीं, फोन में आपको नया Audio Eraser Feature भी मिलता है, जो नॉइज़ रिमूवल के लिए है।
दोनों ही फोन्स में एक 5000mAh की बैटरी भी आपको मिलती है, जो 45W की ही फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।
Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, लेकिन इस समय Samsung Galaxy S24 Ultra के बेस वैरिएन्ट का प्राइस 1,21,999 रुपये के आसपास है। इस फोन को पिछले साल 1,34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यहाँ मैं शुरुआती कीमत की बात कर रहा हूँ।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13 VS iQOO 13: महंगे Samsung Galaxy S25 के लॉन्च के बाद किस फोन को खरीदेंगे आप?