samsung galaxy s25 ultra launched in India, Galaxy S24 Ultra gets huge price cut
Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाने वाला है, यह लॉन्चिंग Samsung Galaxy Unpacked Event में होने वाली है। इसके अलावा आप इस ईवेंट में आज भारतीय समय के अनुसार 11:30PM पर देख सकते हैं। आप अगर लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो आप इसे कंपनी के आधिकारिक YouTube Channel पर देख सकते हैं। लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर बहुत सी जानकारी लीक ही चुकी है। हम Samsung Phone के आने से पहले ही जानते है कि इस फोन में नया डिजाइन होने वाला है, राउन्ड कॉर्नर और Titanium Frame भी आपको देखने को मिलने वाला है।
इसके अलावा इस फोन में आपको अभी तक के सबसे टॉप क्लास स्पेक्स भी मिल सकते हैं, जैसे इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite नजर आने वाला है। हालांकि, कुछ अन्य डिटेल्स लॉन्च के बाद ही सामने आएंगी लेकिन फोन में आपको AI सुविधाएँ जरूर मिलने वाली हैं। फोन में अन्य बहुत कुछ भी होने वाला है, जो अभी तक अज्ञात है। हम ऐसा मान रहे है कि Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन में 3 बड़े अपग्रेड हो सकते हैं जो इस फोन को एक दमदार फोन के तौर पर प्रस्तुत करने वाले हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
हालांकि, Haptics सैमसंग का स्ट्रॉंग सूट नहीं रहे हैं लेकिन इन्हें बैड भी नहीं कहा जा सकता है। कुछ फोन्स जैसे Google Pixel 9 और OnePlus 13 के साथ साथ iPhones में आपको ज्यादा बेहतर हैपटिक्स मिलते हैं। यह आपको ज्यादा बेहतर और गजब का अनुभव देने में सक्षम हैं।
इसकी तुलना अगर सैमसंग गेलेक्सी एस24 सीरीज से की जाए तो यहाँ यह हॉलो नजर आता है। हालांकि, अगर सैमसंग गेलेक्सी एस25 अल्ट्रा स्मार्टफोन में एक ज्यादा बेहतर हैपटिक मोटर आती है तो जाहीर है कि इस फोन को एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है, जो पीछे चर्चा किए गए सभी फोन्स को टक्कर देने के लिए काफी है।
Samsung Galaxy S24 Ultra के कैमरा को हमने देखा है, यह अच्छा था लेकिन इसे बेहतरीन नहीं कहा जा सकता है। इस फोन में एक 200MP का मेन वाइड ऐंगल लेंस था, इसके अलावा फोन में एक 50MP का 5X Telephoto Lens और एक Ultrawide lens भी था, इस फोन में एक अन्य 3x Telephoto Lens भी मिलता है।
सुनने और देखने में यह कैमरा सेटअप गजब का लगता है लेकिन Vivo X200 Pro के मुकाबले या इसकी तुलना में और इसके अलावा Oppo Find X8 Pro की तुलना में यह पिछड़ जाता है। अब सैमसंग के सामने यह चुनौती है कि उसे Samsung Galaxy S25 Ultra में एक दमदार कैमरा को देखना होगा, जो इन सभी Flagship Phones से बेहतर हो।
Samsung Galaxy S24 Ultra की बात करें तो इस फोन में शार्प कॉर्नर थे, और एक 6.8-इंच की डिस्प्ले भी मिलती है, यह डिस्प्ले आपको असुविधाजनक लग सकती है, इसके अलावा इस फोन को इस्तेमाल करने में भी आपको दिक्कत आ रही होगी।
हालांकि, Samsung Galaxy S25 Ultra को लेकर सामने आए लीक आदि से यह जानकारी मिलती है कि इस फोन में आपको राउन्ड कॉर्नर मिलते हैं, इसके अलावा फोन के अर्गोनॉमिक्स को भी दुरुस्त किया जाने वाला है। अब यह देखना बाकी है कि फोन के वजन को किस प्रकार से बांटा जाता है, और इसके साइड इस्तेमाल करते हुए आपको कैसा फ़ील देते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Samsung अपने Samsung Glaxy S25 Ultra में इन-हैंड कम्फर्ट को ज्यादा तवज्जो देने वाला है। इसके द्वारा ही फोन में आपको यूजर-फ़्रेंडली अनुभव मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: Nothing का ये वाला Transparent Phone मिल रहा बेहद सस्ता, Flipkart की सेल में धमाका डिस्काउंट