Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग के बहुप्रतीक्षित Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को 22 जनवरी 2025 को Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जाने वाला है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जहां शुरुआती खरीदारों को विशेष लाभ भी दिए जा रहे हैं, जैसे एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन, और एक्सचेंज डिस्काउंट आदि। अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम, टाइटेनियम बिल्ड और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ, Galaxy S25 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,34,999 रुपये से शुरू हो सकती है, यह प्राइस फोन के बेस्ट वैरिएन्ट का हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फोन के 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,64,999 रुपये तक जा सकती है।
भारतीय ग्राहक इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर 1,999 रुपये में प्री-रिजर्व कर सकते हैं। प्री-बुकर्स को 5,000 रुपये के फायदे, एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन और पुराने डिवाइस एक्सचेंज पर छूट जैसे लाभ मिलेंगे।
Galaxy S25 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम होगा, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूत फिनिश प्रदान करने वाला है। इसके राउंडेड कॉर्नर इसे आरामदायक पकड़ सुनिश्चित करने में मदद करने वाले हैं। डिवाइस में 6.9-इंच का M13 OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक हो सकती है।
Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो लेंस (4x–7x ज़ूम) और 10MP का 3x ऑप्टिकल ज़ूम सेंसर के साथ आपको मिल सकता है।
Galaxy S25 Ultra स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर काम करेगा। यह 16GB रैम और 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग और Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली है।
Galaxy S25 Ultra, Galaxy S25 और Galaxy S25+ के साथ 22 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। साथ ही, Galaxy S25 Slim वेरिएंट के भी इस ईवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है।