Samsung Galaxy S25 की लॉन्च डेट, प्राइस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी, 5 पॉइंट्स में समझें क्यों खरीदना चाहिए

Updated on 09-Dec-2024
HIGHLIGHTS

सैमसंग गेलेक्सी एस25 में एक 6.1-इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होने वाली है।

सैमसंग गेलेक्सी एस25 को Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जाने वाला है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि Samsung Galaxy S25 को एंड्रॉयड 15 पर आधारित OneUI 7 पर लॉन्च किया जाएगा।

2025 आने में अब कुछ दिनों का ही समय बचा है। इसी कारण सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ती ही जा रही है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाने वलय है। अगर पिछले कुछ लीक आदि को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज में 3 फोन्स हो सकते हैं, सैमसंग गेलेक्सी एस25, सैमसंग गेलेक्सी एस25+ और सैमसंग गेलेक्सी एस25 अल्ट्रा। इसके अलावा अन्य लीक ऐसा भी कहते हैं हैं कि इस फोन का एक सैमसंग गेलेक्सी एस25 स्लिम वर्जन भी आ सकता है। आइए अब लॉन्च से पहले ही जानते है कि आखिर आपको सैमसंग गेलेक्सी एस25 को क्यों खरीदना चाहिए।

Samsung Galaxy S25 के अनुमानित स्पेक्स और फीचर

सैमसंग गेलेक्सी एस25 स्मार्टफोन में एक 6.1-इंच की QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो HDR10+ सपोर्ट से लैस है, इसके अलावा इस डिस्प्ले पर आपको सैमसंग की ओर से 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है, इसका मतलब है कि यह डिस्प्ले मक्खन जैसी स्मूद होने वाली है।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला रेडमी नोट 13 प्रो प्लस हुआ बेहद सस्ता, खरीदने से पहले देख लें Redmi Note 14 Pro+ के बीच अंतर, और Redmi Note 13 Pro Plus का नया वाला प्राइस

सैमसंग गेलेक्सी एस25 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह नए नए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि सैमसंग गेलेक्सी एस25 की पूरी लाइनअप में 12GB रैम के साथ ही इसका बेस वैरिएन्ट होने वाला है।

इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि सैमसंग गेलेक्सी एस25 को एंड्रॉयड 15 पर आधारित OneUI 7 पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Galaxy AI के कई दमदार फीचर मिलने वाले हैं। आपको यह फीचर फोन के कैमरा में भी नजर आएंगे।

सैमसंग गेलेक्सी एस25 में वही कैमरा सेटअप हो सकता है, जो इसकी ही पीढ़ी की पिछली सीरीज में था, फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, फोन में एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 10MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। हालांकि, अन्य सीरीज के आने मॉडल अलग अलग कैमरा के साथ लॉन्च होने वाली है।

सैमसंग गैलक्सी एस25 अल्ट्रा में कैसा कैमरा होने वाला है। यहाँ क्लिक करके जानें!

बैटरी की बात करें तो सैमसंग गेलेक्सी एस25 में एक 4000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो फोन को लगभग लगभग एक दिन तो चलाने की क्षमता रखती ही है।

सैमसंग गेलेक्सी एस25 की संभावित कीमत

आइए अब प्राइस की चर्चा कर लेते हैं। सैमसंग गेलेक्सी एस25 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन 128GB स्टॉरिज मॉडल में 85,000 रुपये के आसपास लॉन्च हो सकता है। पिछली सीरीज के मुकाबले यह फोन 5000 रुपये से 7000 रुपये की कीमत की बढ़त के साथ लॉन्च होंगे। हालांकि, अभी के लिए इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: भौकाल है BSNL का ये वाला प्लान, बेहद सस्ते में 1200GB डेटा के साथ Jio-Airtel की बजा दी बैंड, देखें लो सारे के सारे बेनेफिट, उड़ जाएंगे होश

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :