Samsung Galaxy S25 Edge Sale starts in India
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर अब इंटरनेट पर जल्दी जल्दी जानकारी आना शुरू हो गई है। आपको जानकारी के लिए बताया देते है कि यह Samsung Galaxy S25 का ही अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है। इस फोन में आपको स्लीक डिजाइन में बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। Samsung Galaxy S25 Edge को सबसे पहले Samsung के Unpacked Event में दिखाया गया था, इसके बाद इसे MWC 2025 में भी देखा गया था। अब जानकारी आ रही है कि Samsung के इस फोन को कंपनी अप्रैल महीने में ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर सकती है। हम जानते है कि Samsung Galaxy S25 Edge के बहुत से फीचर Samsung Galaxy S25 से काफी मिलते जुलते हैं। हालांकि, दोनों ही फोन्स के बीच कुछ अंतर भी हैं। आपको बता देते हैं कि सैमसंग के इन दोनों ही फोन्स में आपको कैमरा, बैटरी और प्राइस का बड़ा अंतर देखने को मिलने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को साउथ कोरिया के बाजार में 16 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, इसके पहले ही यानि 15 अप्रैल को ही इस फोन को ग्लोबल बाजार में एंट्री मिल सकती है। हम जानते है कि Samsung ने 22 जनवरी को अपनी Samsung Galaxy S25 Series के फोन्स को लॉन्च किया था। अब कुछ महीने बाद ही इस नए फोन को भी बाजार में एंट्री मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F16, इस एक धमाका पॉइंट के कारण खरीदने दौड़ जाएंगे
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन को 256GB मॉडल के लिए KRW 1,5000,000 यानि लगभग लगभग 1,10,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अगर Samsung Galaxy S25 के शुरुआती प्राइस की बात करें तो इस फोन को इंडिया के बाजार में 80,999 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, फोन के अन्य मॉडल महंगे है।
Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन में एक 6.65-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, हालांकि, अगर Samsung Galaxy S25 को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.2-इंच की डिस्प्ले मिलती है। ऐसा करके आपको Galaxy S25 Edge में एक बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है। थिकनेस की बात करें तो Galaxy S25 Edte केवल और केवल 5.84mm का होने वाला है, हालांकि, Galaxy S25 इस फोन से लगभग 1.36mm मोटा है। ऐसे में यह फोन पतला हो जाता है।
इन दोनों ही फोन्स में सबसे बड़ा एक अन्य अंतर जो है, वह दोनों ही फोन्स के कैमरा में है। Samsung Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 200MP का मेन कैमरा होने वाला है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिलता है। Samsung Galaxy S25 स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा एक 10MP का 3x Telephoto Lens और एक 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है।
दोनों ही सैमसंग फोन्स में नए जमाने का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा दोनों में ही 12GB की रैम भी है। दोनों नहीं फोन्स को OneUI 7 पर आधारित एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया जाने वाला है।
यह भी पढ़ें: Oppo F29 सीरीज 20 मार्च को इंडिया में मारेगी धमाकेदार एंट्री, देखें क्या कुछ हुआ रिवील