Samsung Galaxy S24 Ultra पर आई लूट लो वाली डील, सीधे मिल रहा है इतने का डिस्काउंट, देखकर ललचा जाएगा दिल!

Updated on 27-Oct-2025

दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है लेकिन Amazon पर ऑफर्स की फुलझड़ियां अभी भी जल रही हैं. Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के आखिरी दिनों में Samsung के पावरहाउस फोन Galaxy S24 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है. अगर आप इस साल दिवाली सेल में फ्लैगशिप फोन खरीदने से चूक गए थे, तो यह आपके लिए दूसरा मौका है.

1.35 लाख रुपये वाला यह फोन अब आपको 77,000 रुपये से भी कम में मिल सकता है, यानी सीधे 41% का फ्लैट डिस्काउंट! आइए, इस ‘लूट लो’ डील का पूरा गणित समझते हैं. Samsung Galaxy S24 Ultra अब Amazon पर 79,999 रुपये में उपलब्ध है. लिस्टिंग मूल 1,34,999 रुपये से 41 प्रतिशत की भारी कटौती दिखाती है. इस ऑफर में नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा कार्ड्स के लिए अतिरिक्त बैंक इंसेंटिव्स भी शामिल हैं. डिस्काउंट वाला मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है.

Galaxy S24 Ultra पर डिस्काउंट

Amazon की लिस्टिंग के मुताबिक:

डील प्राइस: 79,999 रुपये

ओरिजिनल प्राइस: 1,34,999 रुपये

फ्लैट डिस्काउंट: 54,000 रुपये (41%)

यह तो हुई फ्लैट डिस्काउंट की बात. लेकिन अगर आपके पास सही बैंक कार्ड है, तो आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. Amazon Pay यूजर्स को खरीदारी पर 2,999 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिल सकता है. अगर आपके पास HDFC कार्ड है, तो आपको फोन के साथ 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है.

तो अब यह फोन आपको कितने का पड़ेगा?

अगर आपके पास कोई कार्ड नहीं है, तो भी आपको 41% के फ्लैट डिस्काउंट के बाद यह फोन 79,999 रुपये में मिलेगा, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी डील है. लेकिन, अगर आपके पास Amazon Pay कार्ड है, तो इसकी कीमत और घटकर 76,999 रुपये हो जाएगी!

इतना ही नहीं, अगर आप एक बार में पूरा पेमेंट नहीं करना चाहते, तो आप Amazon Pay ICICI कार्ड के जरिए 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो 13,333 रुपये प्रति माह से शुरू होती है.

कब तक है यह ऑफर और क्या है फोन में खास?

यह डिस्काउंट Amazon पर प्राइम डिलीवरी के साथ लाइव है. कुछ चुनिंदा पिन कोड्स पर तो ओवरनाइट डिलीवरी (अगले दिन डिलीवरी) का ऑप्शन भी दिख रहा है. हालांकि, ऑफर विंडो की कोई अंतिम तारीख नहीं दी गई है, इसलिए स्टॉक्स और बैंक एलिजिबिलिटी के आधार पर अंतिम देय राशि बदल सकती है.

फीचर्स भी दमदार

यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें ProVisual इंजन वाला 200MP का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी है. और हां, इसमें आपको आइकॉनिक S Pen और Galaxy AI के सभी स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio का धमाका! 200 रुपये से कम में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, जान लीजिए कंपनी के सबसे सस्ते 5G प्लान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :