Samsung Galaxy A26 5G with Huge Discounts
Samsung की A Series के फोन्स पिछले कुछ समय से बेहतरीन परफॉरमेंस, अच्छे डिजाइन, AI फीचर्स और अन्य के लिए जानी जाती है। अभी हाल ही में इस सीरीज में सैमसंग ने Galaxy S36 और Glaaxy A56 को लॉन्च किया था। हालांकि, अब कंपनी ने इस सीरीज या पीढ़ी में ही एक नए और किफायती फोन यानि Samsung Galaxy A26 को भी लॉन्च कर दिया है। आज हम Samsung Galaxy A26 के साथ Samsung Galaxy A36 की तुलना करने वाले हैं। यहाँ आप दोनों ही फोन्स के स्पेक्स और प्राइस के बीच की तुलना को देख सकते हैं। यहाँ आप यह भी जान सकते है कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए, और क्यों?
Samsung Galaxy A26 स्मार्टफोन और Samsung Galaxy A36 में कुछ डिटेल्स एक जैसे ही नजर आती हैं, जैसे दोनों ही फोन्स में आपको प्लास्टिक फ्रेम और Glass Back मिलता है। दोनों ही फोन्स IP67 रेटिंग के साथ आते हैं, इसका मतलब है कि दोनों ही फोन्स Water और Dust रेसिस्टेंट हैं। हालांकि, देखने में दोनों ही फोन्स अलग अलग हैं।
यह भी पढ़ें: ये लो जी गर्मियाँ शुरू और लग गया एसी का सबसे बड़ा मेला! सस्ते में घर बन जाएगा शिमला, आप भी लग जाओ लाइन में
डिस्प्ले की बात करें तो Samsung के ये वाले दोनों ही Galaxy Model 6.7-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, दोनों में ही 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। हालांकि, Galaxy A36 में आपको ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है, इसके अलावा Galaxy A26 में ऑप्टिकल फिंगरप्रिन्ट सेन्सर का सपोर्ट भी नहीं है। इसे कंपनी ने पावर बटन में जगह दी है।
Samsung Galaxy A26 में आपको Exynos 1380 प्रोसेसर मिलता है, जो 6GB की रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ आता है। हालांकि, दूसरी ओर Samsung Galaxy A36 में आपको स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही फोन्स में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Samsung Galaxy A26 और Samsung Galaxy A36 में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों ही फोन्स में आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है। हालांकि, Galaxy A36 में में आपको एक बड़ा कैमरा सेन्सर मिलता है। दोनों ही फोन्स में आपको एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा रहा है, दोनों ही कैमरा में एक अंतर भी है। Galaxy A26 में एक 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। हालांकि, Galaxy A36 में एक 5MP का मैक्रो लेंस मिलता है।
Samsung Galaxy A26 को इंडिया के बाजार में 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। हालांकि 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 32,999 रुपये में लॉन्च किया था।
अगर आपकी प्राथमिकता एक अधिक किफायती ऑप्शन है जिसमें अच्छे फीचर्स हैं, तो Galaxy A26 आपके लिए बेस्ट फोन हो सकता है। हालांकि, अगर आप बेहतर परफॉरमेंस, ज्यादा बेहतर कमेरा क्वालिटी और डिस्प्ले ब्राइटनेस के साथ कोई समस्या नहीं चाहते हैं तो आपको Galaxy A36 के साथ जाना चाहिए।