मेमोरी संकट ने एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार को झटका दिया है। इस बार OnePlus और Xiaomi ने अपने कुछ डिवाइसेज़ की कीमतों में 5000 रुपये तक का इज़ाफ़ा कर दिया है। अब जो मॉडल्स महंगे हुए हैं उनमें OnePlus 15R, OnePlus Nord 6, OnePlus Nord CE 6 और Redmi Note 15 SE शामिल हैं। अब, बढ़ी हुई कीमतों के साथ कौन सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है यह जानना ग्राहकों के लिए ज़रूरी हो गया है। इसलिए यहां हम उन दो फोन्स की तुलना करने जा रहे हैं जो आसपास की कीमतों में आते हैं, यानी OnePlus Nord CE 6 vs Redmi Note 15 SE। अब देखना यह है कि स्पेक्स और कीमत के मामले में इन दोनों में से कौन किस पर भारी पड़ता है।
OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें Touch Reflex Technology, 3,200Hz टच सैंपलिंग रेट और 144FPS गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी पास कर चुका है।
वहीं Redmi Note 15 SE में 6.77-इंच का Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2392 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले को Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। फोन IP65 और IP66 रेटिंग के साथ आता है।
OnePlus Nord CE 6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें 33,000mm² से अधिक क्षेत्र वाला Vapour Chamber Cooling System दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android आधारित OxygenOS 16 पर चलता है।
दूसरी ओर Redmi Note 15 SE में 4nm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन में Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे 1TB तक microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
OnePlus Nord CE 6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें Dual-Axis OIS का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रियर कैमरा 4K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
Redmi Note 15 SE में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन भी 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है।
OnePlus Nord CE 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। फोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन से अधिक तक चल सकता है और 6 साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% तक बनी रहती है।
वहीं Redmi Note 15 SE में 5,800mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सामान्य उपयोग के लिए यह पर्याप्त है, लेकिन बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड दोनों मामलों में यह OnePlus Nord CE 6 से पीछे रह जाता है।
नए प्राइस हाइक के बाद OnePlus Nord CE की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है जो 8GB/128GB वेरिएंट के लिए है, वहीं 8GB/256GB वेरिएंट अब 3000 रुपये महंगा होकर 39,999 में मिल रहा है।
दूसरी ओर, Redmi Note 15 SE के तीनों स्टोरेज वेरिएंट्स में 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यह 6GB/128GB के लिए 23,999 से शुरू होता है, जबकि 8GB/128GB वेरिएंट 25,999 रुपये का और 8GB/256GB वेरिएंट 27,999 रुपये का हो गया है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि OnePlus के 15R और Nord 6 मॉडल भी एक साथ महंगे हो गए हैं। 15R की कीमत अब 5000 रुपये बढ़कर 59,999 रुपये हो गई है जो 12GB/256GB मॉडल के लिए है। वहीं Nord 6 को अब 8GB/256GB शुरुआती वेरिएंट के लिए 44,999 रुपये में मिलेगा।
यह भी पढ़ें: AC vs Heat Pump: क्या भारत में AC की बाप बनेगी ये टेक्नोलॉजी या हो जाएगा खुद का पत्ता साफ?