OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 13s को इंडिया में 54,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया है। इसकी तुलना आज हम इसी कंपनी के दूसरे फोन यानि OnePlus 13 से करने वाले हैं। OnePlus 13 को इंडिया के बाजार में 69,998 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। नए फोन में आपको बहुत कुछ नया मिल रहा है। हालांकि, OnePlus 13 के मुकाबले आपको इसमें क्या स्पेक्स, कैसा डिजाइन और किस तरह के फीचर मिल रहे हैं। इन सभी की चर्चा आज हम यहाँ करने वाले हैं। आइए जानते है कि OnePlus 13s और OnePlus 13 एक दूसरे से टेक्निकल तौर पर कितने अलग हैं।
OnePlus 13 स्मार्टफोन में एक 6.82-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 4500 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। इसके अलावा इस फोन में आपको क्रिस्टल शील्ड सुपर सरैमिक ग्लास आदि भी मिलता है। डिस्प्ले पर आपको डॉल्बी विज़न के अलावा HDR10+ सपोर्ट भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। दूसरी ओर, नए नवेले OnePlus 13s स्मार्टफोन में एक 6.32-इंच की PROXDR LTPO डिस्प्ले मिलती है। फोन की डिस्प्ले पर आपको Screen to Body Ration 94.1% के आसपास का मिल रहा है। दोनों ही फोन्स में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा पंच-होल कैमरा डिजाइन भी दोनों में नजर आता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 13s Launched: वनप्लस के पहले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन से उठा पर्दा, फीचर्स एकदम सॉलिड, देखें कीमत
दोनों ही फोन्स में कंपनी ने क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। दोनों ही फोन्स में Adreno 830 GPU दिया जा रहा है, फोन्स में 12GB की LPDDR5X रैम के साथ साथ 256GB तक UFS 4.0 स्टॉरिज भी दी जा रही है। आप दोनों ही फोन्स से दमदार Multitasking के अलावा बेहतरीन कैमरा और सभी अन्य कामों को बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।
जहां प्रोसेसर के मामले में दोनों भी फोन्स एक जैसे नजर आते हैं। वहीं बैटरी और चार्जिंग के मामले में दोनों ही फोन्स में बड़ा अंतर नजर आता है। OnePlus 13 स्मार्टफोन में 100W की SUPERVOOC Charging क्षमता के साथ साथ 50W की वायरलेस AIRVOOC चार्जिंग के साथ साथ 10W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। दूसरी ओर, अगर OnePlus 13s को देखा जाए तो इस फोन में 80W की चार्जिंग क्षमता मिलती है। इस फोन में आपको वायरलेस चार्जिंग आदि क्षमता नहीं मिलती है।
OnePlus 13 स्मार्टफोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का वाइड ऐंगल लेंस मिलता है, यह SONY LYT 808 सेन्सर है। इसके अलावा फोन में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है, फोन में एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। यह कैमरा Hasselblad Tuned है। फोन में आपको 8K Video Recoding क्षमता 30Fps पर मिलती है।
OnePlus 13s में एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में एक 50MP का वाइड कैमरा 2x टेलीफोटो के तौर पर मिल रहा है, यह कॅमेरअ Sony LYT 700 सेन्सर है। इस कैमरा के साथ आप 4K Video 60 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इस कैमरा के साथ आपको OIS से लेकर EIS तक का सपोर्ट मिलता है।
बैटरी को अगर देखा जाए तो OnePlus 13 स्मार्टफोन में एक बड़ी 6000mAh की बैटरी मिलती है, वहीं OnePlus 13s स्मार्टफोन में आपको एक 5850mAh की बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेन्सर का लाभ दिया जा रहा है। दोनों ही फोन्स में फेस अनलॉक और कई AI फीचर मिलते हैं। इनमें AI Unblur से लाकर Google Gemini और AI Reframe आदि भी मिलता है।
OnePlus 13 में आपको IP68/IP69 रेटिंग मिलती है, वायरलेस चार्जिंग क्षमता और कैमरा के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिलते हैं। इस फोन में आपको लेजर फोकस और स्पेक्ट्रल सेन्सर मिलता है। OnePlus 13s को देखा जाए तो इस फोन में आपको IP65 रेटिंग मिलती है, इसमें Aqua Touch 2.0 का सपोर्ट और ग्रैफाइट कूलिंग लेयर मिलती है। इसके साथ साथ OnePlus 13s में आपको G1 WiFi Chip भी मिलती है।
अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जो फीचर्स से लबालब भरा पड़ा हो, जिसमें आपको वायरलेस चार्जिंग से लेकर दमदार कैमरा और ज्यादा बेहतर वाटर रेसिस्टेंट क्षमता मिलती हो, इतना ही नहीं, जो फोन प्रीमियम ग्लास के साथ आता हो। ऐसे में आपको OnePlus 13 को खरीद लेना चाहिए। हालांकि, अगर आप डिजाइन में कुछ चेंज वाले OnePlus Phone को खरीदना चाहते हैं तो iPhone जैसा दिखने वाला OnePlus 13s को खरीद सकते हैं, इस फोन में OnePlus 13 से कुछ कम फीचर मिलते हैं लेकिन इसके बाद भी यह एक दमदार फोन है।