OnePlus 13 OnePlus 13R Global Variant Colours RAM and Storage Options leaked
चीन में लॉन्च होने के बाद, OnePlus अब अपनी OnePlus 13 सीरीज़ को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की पूरी तैयारियों में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 13 Series में दो फोन लॉन्च हो सकते हैं, पहले फोन के तौर पर कंपनी वनप्लस 13 को लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा एक आने फोन को कंपनी वनप्लस 13आर के तौर पर लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। चीनी लॉन्च और ऑनलाइन लीक व अफवाहों के चलते, हमें दोनों नहीं फोन्स के बारे में कुछ कुछ पता है। अगर आप इन दोनों में से लॉन्च के बाद किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो आपको इन दोनों फोन्स के बीच के अंतर को जरूर देख लेना चाहिए। हम आपको आज OnePlus 13 और OnePlus 13R के होने वाले 10 प्रमुख अंतरों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आप लॉन्च से पहले ही जानते हैं कि आखिर आपको किस फोन को खरीदना चाहिए।
आइए अब जानते हैं कि OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन्स में क्या अंतर हैं, आप इनके बीच के अंतर को लॉन्च से पहले ही जान सकते हैं, आइए शुरू करते हैं और इनके बारे में जानते हैं।
डिज़ाइन की बात करें तो OnePlus 13 में हैजलब्लैड ब्रांडिंग के साथ राउन्ड कैमरा हाउसिंग हो सकती है, जबकि OnePlus 13R में एक स्क्वेर कैमरा मॉड्यूल के होने की संभावना है। दोनों में एल्युमिनियम और ग्लास का इस्तेमाल हो सकता है, हालांकि 13R के कुछ वेरिएंट्स में लागत को कम करने के लिए प्लास्टिक का भी उपयोग हो सकता है।
OnePlus 13 में 6.82-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले हो सकता है, जबकि OnePlus 13R में एक छोटा 6.7-इंच OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके अलावा, OnePlus 13 में डिस्प्ले पर हल्का कर्व्ड हो सकता है, जबकि 13R में फ्लैट स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
OnePlus 13 में हमें एक फॉक्स लेदर बैक ऑप्शन मिल सकता है, जबकि OnePlus 13R इस फीचर को छोड़ सकता है।
OnePlus 13 में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होगा, जबकि OnePlus 13R में मैक्रो सेंसर हो सकता है। OnePlus 13 में तीनों 50 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं, जबकि OnePlus 13R में केवल 50MP का मेन कैमरा हो सकता है।
दोनों फोन में 6,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है, जिसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
OnePlus 13 को लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावर मिल सकती है, जबकि OnePlus 13R में पिछली पीढ़ी का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
AI फीचर्स दोनों डिवाइस में शामिल किए जा सकते हैं। हालांकि, कुछ फीचर्स केवल OnePlus 13 में उपलब्ध हो सकते हैं और कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित हो सकते हैं।
दोनों मॉडल OxygenOS 15 के साथ Android 15 पर लॉन्च किये जा सकते हैं, ऐसा करके कंपनी इन दोनों ही फोन्स को लंबे समय का OS और Security अपडेट भी दे सकती है।
13R का वजन हल्का हो सकता है क्योंकि इसमें पेरिस्कोप जूम सिस्टम जैसे कुछ फीचर्स नहीं होंगे। हालांकि, OnePlus 13 कुछ वजनदार हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको कई फीचर आदि मिलने वाले हैं।
OnePlus 13 एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत अधिक होगी, जबकि 13R फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस को एक अधिक किफायती प्राइस पॉइंट पर ला सकता है। अब आप लॉन्च से पहले ही जानते हैं कि दोनों फोन्स के बीच क्या अंतर है।
यह भी पढ़ें: क्यों नहीं खरीदना चाहिए Realme GT 7 Pro? इन 4 पॉइंट्स में समझ लो पूरा गुणा-गणित