नया iPhone खरीदते ही कर लें ये 5 सेटिंग ऑन, वर्ना लेने के पड़ जाएंगे देने, दूसरी और तीसरी तो सबसे ज्यादा जरूरी

नया iPhone खरीदना कई लोगों के लिए उत्साह भरा अनुभव होता है, लेकिन अक्सर यूजर्स शुरुआत में कुछ जरूरी सिक्योरिटी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आपने अभी नया iPhone लिया है और ऐप डाउनलोड करने या फोटो खींचने की जल्दी में हैं, तो पहले कुछ मिनट निकालकर जरूरी सेटिंग्स सही कर लेना समझदारी होगी. इससे आपका डिवाइस ज्यादा सुरक्षित, प्राइवेट और लंबे समय तक बेहतर बैटरी बैकअप देने वाला बन सकता है. आपको यहां पांच ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको तुरंत ऑन कर लेना चाहिए.

Face ID में Attention Awareness ऑन करें

Face ID उपयोगी फीचर है, लेकिन इसे और सुरक्षित बनाने के लिए “Require Attention” चालू करना जरूरी है. इससे फोन तभी अनलॉक होगा जब आप सच में स्क्रीन की तरफ देख रहे हों. इससे कोई व्यक्ति आपके सोते समय या ध्यान भटकने पर फोन अनलॉक नहीं कर पाएगा.

कैसे ऑन करें:

  • Settings में जाएं.
  • Face ID & Passcode पर टैप करें.
  • Require Attention विकल्प को ऑन करें.

Find My iPhone एक्टिवेट करें

फोन खो जाना बेहद परेशान करने वाला अनुभव है, खासकर जब वह नया हो. “Find My iPhone” ऑन होने पर आप अपने फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, उसे दूर से लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़े तो डेटा मिटा भी सकते हैं. यह फीचर आपके अन्य Apple डिवाइस के साथ भी काम करता है, जिससे आपका पूरा इकोसिस्टम सुरक्षित रहता है.

कैसे ऑन करें:

  • Settings में जाएं.
  • ऊपर अपने नाम पर टैप करें.
  • Find My पर जाएं.
  • Find My iPhone को ऑन करें.

Optimised Battery Charging चालू करें

अगर आप चाहते हैं कि आपके iPhone की बैटरी लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रहे, तो Optimised Battery Charging को ऑन करना जरूरी है. यह फीचर आपकी रोजमर्रा की चार्जिंग आदतों को सीखता है और जरूरत पड़ने तक बैटरी को 80 प्रतिशत से ऊपर चार्ज नहीं करता. इससे बैटरी की हेल्थ बेहतर बनी रहती है.

कैसे ऑन करें:

  • Settings में जाएं.
  • Battery पर टैप करें.
  • Battery Health & Charging में जाएं.
  • Optimised Battery Charging को ऑन करें.

iCloud Backup ऑन करें

डेटा खोना सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है. इसलिए iCloud Backup को ऑन रखना बेहद जरूरी है. यह आपके मैसेज, फोटो, ऐप्स और अन्य डेटा का बैकअप अपने आप लेता रहेगा, जब भी आपका फोन Wi-Fi से कनेक्ट होगा.

कैसे ऑन करें:

  • Settings में जाएं.
  • अपने नाम पर टैप करें.
  • iCloud में जाएं.
  • iCloud Backup पर टैप करके इसे ऑन करें.

Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें

यह आपके Apple ID की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी फीचर्स में से एक है. Two-Factor Authentication चालू होने पर, सिर्फ पासवर्ड जानना काफी नहीं होगा. लॉग-इन के लिए एक विशेष कोड की जरूरत होगी, जो केवल आपके भरोसेमंद डिवाइस पर भेजा जाएगा. इससे आपका अकाउंट हैक होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

कैसे ऑन करें:

  • Settings में जाएं.
  • अपने नाम पर टैप करें.
  • Sign-In & Security में जाएं.
  • Two-Factor Authentication को ऑन करें.

अगर आप इन पांच सेटिंग्स को तुरंत एक्टिवेट कर लेते हैं, तो आपका iPhone शुरुआत से ही ज्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और स्मूद एक्सपीरियंस देगा. नया फोन लेने की खुशी अच्छी है, लेकिन सही सेटअप करना उससे भी ज्यादा जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :