moto-g96-5g-specs-price-launch-date-india-full-details-before-launch
Motorola ने इंडिया के बाजार में के लिए अपने एक नए स्मार्टफोन Moto g96 5G की घोषणा की है। इस फोन को 9 जुलाई को इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, लॉन्च से कुछ दिन पहले ही अब moto g96 5G के स्पेक्स और अन्य बहुत सी जानकारी आधिकारिक भारतीय वेबसाईट पर सामने आ चुकी है। इसका मतलब है कि moto g96 5G के इंडिया प्राइस के अलावा इसकी सम्पूर्ण जानकारी इस समय इंटरनेट पर मौजूद है। मोटोरोला ने moto g96 5G को लेकर सभी जानकारी आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करा दी है। आइए जानते है कि moto g96 5G में आपको क्या क्या मिलने वाला है।
अगर आधिकारिक लिस्टिंग को देखा जाए तो पता चलता है कि Motorola moto g96 5G स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से एक 6.67-इंच की pOLED डिस्प्ले मिल सकती है, यह डिस्प्ले Curved Edges Design से लैस होने वाली है। इसके अलावा इसपर आपको FHD+ रेजोल्यूशन के साथ साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है। 1600 निट्स की ब्राइटनेस भी इसका हिस्सा है। स्क्रीन पर कंपनी ने एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी दिया है। इसके अलावा डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए कंपनी ने Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है।
इतना ही नहीं, लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर की भी जानकारी मिलती है, बता देते है कि moto g96 5G स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में 8GB की LPDDR4x रैम के साथ साथ 256GB तक की स्टॉरिज भी दी जाने वाली है। यह स्टॉरिज UFS 2.2 है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस एक 5500mAh की बैटरी भी मिलने वाली है।
कैमरा को देखते हैं तो पता चलता है कि moto g96 5G स्मार्टफोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा आपको दिया जाने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का Sony LYT 700C सेन्सर भी फोन में नजर आएगा जिसमें OIS का सपोर्ट भी है। इसके साथ साथ फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलने वाला है। इस कैमरा को आप मैक्रो शॉट्स के लिए भी कंपनी के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर moto g96 5G के अन्य स्पेक्स और फीचर आदि की बात करें तो फोन में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन 1 साल के OS और तीन साल के Security update के साथ आने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको Motorola की ओर से Dolby Atmos से लैस डुअल स्पीकर मिलने वाले हैं। फोन में आपको वाई-फ़ाई 6 के साथ साथ Bluetooth 5.2 और USB Type C का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन को IP68 रेटिंग पर लॉन्च किया जाने वाला है।
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार moto g86 5G स्मार्टफोन को Flipkart पर सेल किया जाने वाला है। यहाँ फोन को 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज के अलावा 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन को चार अलग अलग कलर में कंपनी लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को Pantone Shade के साथ Dresden Blue, Ashleigh Blue, Cattleya Orchid के साथ साथ Greener Pasture Color में पेश किया जाने वाला है।
इन सभी स्पेक्स और फीचर आदि को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि moto g96 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लगभग लगभग 15000 रुपये के अंदर की ही कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर moto g96 5G के इंडिया प्राइस की कोई जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन 9 जुलाई को इस फोन के लॉन्च के साथ इसका प्राइस भी सामने आ जाने वाला है। इन सभी स्पेक्स को देखकर आपको क्या लगता है कि इस फोन को आपको खरीदना चाहिए, यह आपके लायक है कि नहीं? हमें कमेन्ट बॉक्स में जाकर जरूर बताएं।