Lava Blaze Dragon launch announced in India
Lava की ओर से इंडिया के बाजार में कंपनी के नए फोन Lava Blaze Dragon 5G को 25 July को लॉन्च किया अजाने वाला है. इस फोन को Amazon India से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा माना जा रहा है कि देसी ड्रैगन फ़ोन का प्राइस 10000 रुपये के अंदर होने वाला है. ऐसा भी कह सकते है कि Lava की Blaze Series में यह फोन नया तो होने ही वाला है, इसके अलावा यह बेहद किफायती भी होने वाला है. यह कंपनी की अभी हाल ही में आई Storm Series को ही फॉलो करने वाला है. आइये जानते है कि लॉन्च से पहले ही देसी ड्रैगन फोन के कौन से टॉप 5 फीचर ऑनलाइन सामने आ चुके हैं.
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Amazon India पर एक Microsite के माध्यम से जानकारी मिलती है कि Lava Blaze Dragon Phone में क्या होने वाला है. जानकारी के अनुसार Lava Blaze Dragon Phone में एक 6.75-इंच की डिस्प्ले होने वाली है, यह एक HD+ LCD स्क्फ्रीन होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होने वाली है. इसके अलावा फोन में स्नेपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलने वाला है, यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है. इस फोन में आपको Adreno 613 GPU भी मिलने वाला है.
फोन में 4GB की LPDDR4x रैम होने वाली है, इसके अलावा फोन में 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल सकती है. इस स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं. फोन को एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया अजाने वाला है, और Lava के इस फोन में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिलने वाला है.
Lava Blaze Dragon Phone में एक 50MP का कैमरा सेटअप होने वाला है, इसमें आपको LED Flash भी नजर आने वाली है, इसके अलावा फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है. फोन में एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी होने वाला है. Lava के फोन में आपको FM Radio का सपोर्ट भी मिलेगा.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G के साथ साथ ड्यूल 4G VoLTE के अलावा वाई-फाई 802.11 AC सपोर्ट भी मिलने वाला है, फोन में ब्लूटूथ 5.4 के साथ साथ GPS, GLONASS और USB Type C Port भी मिलने वाला है. अंत में यह भी जानकारी सामने आई है कि यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस होगा जो 18W की चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है. फोन को Golden Mist के साथ साथ Midnight Mist कलर वैरिएंट में लाया जाने वाला है.