iQOO Z10R VS CMF Phone 2 Pro
क्या आप 20000 रुपये के आसपास के प्राइस के अंदर या 20000 रुपये के आसपास के प्राइस में एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि इस प्राइस रेंज में बाजार में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा है. इस प्रतिस्पर्धा को iQOO Z10R ने अपने लॉन्च के साथ बढ़ा दिया है. इसका मतलब है कि जिस प्राइस रेंज में पहले ही बड़ी जद्दोजहद थी, उसमें अब एक नया प्लेयर भी जुड़ गया है. हालाँकि, इस प्राइस रेंज को आप एक बेस्ट रेंज भी मान सकते हैं. इस प्राइस रेंज में बेहतरीन कैमरा, बैटरी और डिजाईन वाले फोन्स को लॉन्च किया गया है और आगे भी ऐसा ही होता रहने वाला है. इसी में iQOO Z10R भी लॉन्च हो चुका है, ऐसे में हमने सोचा की क्यों न इस फोन को टक्कर देने वाले एक अन्य फोन के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं, ताकि आपको यह पता चल सके कि इस रेंज में आपके लिए बेस्ट चॉइस क्या हो सकती है. आइये iQOO Z10R के साथ CMF Phone 2 Pro की तुलना देखते हैं, इसे देखकर आपको अपने लिए एक बेस्ट फोन चुनने अवसर मिलेगा.
iQOO का लेटेस्ट फोन iQOO Z10R है, इस फोन को अभी बीते दिनों ही लॉन्च किया गया है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है. यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है. हालाँकि, CMF Phone 2 Pro को देखते हैं तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलता है. दोनों ही फोन्स में यह प्रोसेसर ओक्टा-कोर क्षमता के साथ मिलते हैं. इसके अलावा दोनों में ही एक जैसा ही GPU मिलता है. दोनों ही फोन्स की रैम की शुरुआत 8GB से होती है. हालाँकि, iQOO Z10R को 12GB रैम ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है. CMF Phone 2 Pro के लिए ऐसा कह सकते है कि यह 8GB रैम पर ही सिमट जाता है.
परफॉरमेंस में बैटरी को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि iQOO के फोन में कंपनी ने 5700mAh की बैटरी मिलती है, यह बैटरी 44W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है. इसके अलावा CMF Phone 2 Pro को देखा जाये तो यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, इसमें आपको 33W की चार्जिंग क्षमता मिलती है. बैटरी के मामले में दोनों ही फोन्स में बड़ा अंतर नजर आता है.
कैमरा किसी भी फोन की सबसे बड़ी जरूरत है, आजकल लोग किसी भी फोन को खरीदते हुए उसके कैमरा को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं. यही कारण है कि आजकल महंगे कैमरा वाले फोन्स की सेल भी बढ़ी है. अच्छे कैमरा के लिए लोग सैमसंग और Apple के महंगे फोन्स की और जा रहे हैं. हालाँकि, अगर 20000 रुपये के प्राइस के आसपास एक बढ़िया कैमरा वाला फोन आप खोज रहे हैं तो आपको iQOO Z10R के साथ CMF Phone 2 Pro के कैमरा की तुलना को देख लेना चाहिए. CMF Phone 2 Pro में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में एक 50MP का मेन और एक 50MP का ही 2x Telephoto Lens भी मिलता है. फोन में एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी दिया जा रहा है.
वहीँ, दूसरी ओर अगर iQOO Z10R के कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. हालाँकि, दोनों ही कैमरा 30fps पर 4K Video Shoot के साथ साथ 60fps पर 1080p Video Shoot करने का अवसर देते हैं. इसके अलावा अगर CMF Phone 2 Pro को देखते हैं कि यह आपको 120fps पर शूट करने का भी मौक़ा देता है.
फ्रंट कैमरा को देखते हैं तो iQOO के फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीँ CMF Phone 2 Pro को देखते हैं तो इस फोन में एक 16MP का कैमरा सेटअप ही मिलता है. यहाँ आप देख सकते है कि CMF Phone 2 Pro में आपको दमदार रियर कैमरा सेटअप मिलता है, हालाँकि सेल्फी कैमरा के मामले में यह फोन कुछ पिछड़ जाता है, वहीँ iQOO Z10R में एक ठीकठाक रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीँ इसमें एक दमदार सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो CMF Phone 2 Pro को Nothing OS पर लॉन्च किया गया है. इसे हम Nothing Phone 3 में भी देख चुके हैं. फोन को एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया गया है. वहीँ, iQOO Z10R को देखते हैं तो यह फोन FuntouchOS 15 के साथ साथ एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया गया है. दोनों भी फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसके अलावा दोनों में ही आपको कुछ AI फीचर्स मिलते हैं, जो फोन के इस्तेमाल को ज्यादा बेहतरीन कर देते हैं.
भारत के स्मार्टफोन बाजार में वैसे तो 20000 रुपये के अंदर और इस प्राइस के आसपास आपको बहुत से फोन्स मिल जाने वाले हैं. हालाँकि, इन दो फोन्स को देखा जाये तो CMF Phone 2 Pro को 18,999 रुपये के शुरूआती प्राइस में लॉन्च किया गया था, इसके बाद फोन का प्राइस 20,999 रुपये तक जाता है. हालाँकि, iQOO Z10R को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन 19,499 रुपये से शुरू होकर 23,499 रुपये के प्राइस में भी मिल जाता है. दोनों ही फोन्स का प्राइस अलग अलग रैम और अलग अलग स्टोरेज मॉडल पर आधारित है. हालाँकि, बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके iQOO Z10R को इस समय सस्ते में खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: vivo V40 5G आज किस प्राइस में उपलब्ध, लॉन्च प्राइस और आज की कीमत में अंतर.. डील देखकर खरीदने का मन कर जाए