iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले देखें iPhone 17 Pro के साथ इसकी तुलना.. इन 5 बड़े अपग्रेड्स पर रहेगी सबकी नजर

Updated on 13-Feb-2026

Apple का अगला प्रीमियम स्मार्टफोन भले ही 2026 के आखिर में आए, लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने अभी से टेक वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। कहा जा रहा है कि iPhone 18 Pro अपने पिछले मॉडल iPhone 17 Pro के मुकाबले बड़े अपग्रेड आदि के साथ पेश किया जाने वाला है। आइए जानते हैं वे 5 बड़े अपग्रेड, जिन पर सबकी नजर रहेगी।

डिजाइन और डिस्प्ले: कैसा होगा स्क्रीन एक्सपीरियंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है। इससे Dynamic Island छोटा हो जाने की खबर है, हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि यह इस बार के iPhone में गायब ही हो जाए। अगर iPhone 17 Pro को देखें तो यह पहले से ही पतले बेज़ल और टाइटेनियम बॉडी के साथ लॉन्च हो चुका है, वहीं iPhone 18 Pro और ज्यादा क्लीन और एज-टू-एज लुक दिया जा सकता है।

iPhone 18 के डिस्प्ले साइज को देखा जाए तो यह Pro Model के लिए 6.3 इंच और Pro Max मॉडल के लिए 6.9 इंच रहने की उम्मीद है, लेकिन पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है, जो 17 Pro के 2500 निट्स से ज्यादा होगी।

कैमरा में DSLR जैसा कंट्रोल मिल सकता है!

सबसे बड़ा बदलाव कैमरा में देखने को मिल सकता है। खबर है कि Apple वैरिएबल अपर्चर सिस्टम टेस्ट कर रहा है, जिससे कैमरा लाइट के हिसाब से खुद एडजस्ट होगा। ट्रिपल कैमरा सेटअप (Wide, Ultra-wide, Telephoto) वैसा ही रहने वाला है, जैसा था लेकिन 48MP मेन सेंसर ज्यादा स्मार्ट हो सकता है। टेलीफोटो लेंस में बेहतर लो-लाइट ज़ूम मिलने की भी उम्मीद है।

फ्रंट कैमरा को देखा जाए तो यह 12MP से बढ़कर 24MP iPhone 18 में किया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर 4K वीडियो और सेल्फी क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

बैटरी इस बार 5000mAh के पार जा सकती है?

बैटरी हमेशा iPhone यूजर्स के लिए चर्चा का विषय रही है। लीक के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 5000mAh से ज्यादा बैटरी मिल सकती है, जबकि 17 Pro Max में लगभग 4400mAh बैटरी थी। नई बैटरी और बेहतर चिप की वजह से गेमिंग, स्ट्रीमिंग और AI टास्क में ज्यादा बैकअप मिलने की उम्मीद है।

प्रोसेसर और AI पर रहेगी सबकी निगाहें, A20 Pro चिप ले सकती है एंट्री

iPhone 18 Pro में नया A20 Pro chip दिया जा सकता है, जो 2nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। यह चिप बेहतर पावर एफिशिएंसी और फास्ट ग्राफिक्स के लिए बेस्ट हो सकता है। साथ ही ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग में बड़ा सुधार होने की भी प्रबल उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लेटेस्ट iPhone में 20% तक बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है, बिना बैटरी लाइफ कम किए।

कीमत को लेकर भी चर्चाएं हो रही तेज

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple कीमत को ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहता। अमेरिका में iPhone 17 Pro की कीमत 1,099 डॉलर से शुरू होती है और Pro Max 1,199 डॉलर से शुरू होकर बेचा जाता है। अगर यही रणनीति जारी रही, तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,34,900 रुपये के आसपास और Pro Max की 1,49,900 रुपये के आसपास रह सकती है।

क्या लेटेस्ट iPhone का इंतज़ार करना सही रहेगा?

iPhone 17 Pro पहले से ही एक पावरफुल फ्लैगशिप है, लेकिन iPhone 18 Pro ज्यादा क्लीन डिजाइन, DSLR-लेवल कैमरा कंट्रोल, बड़ी बैटरी और नई AI क्षमता के साथ बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि लॉन्च के वक्त Apple इन लीक रिपोर्ट्स को कितना सही साबित करता है। अभी के लिए आपको जानकारी दे देते हैं कि यहाँ बताई सभी डिटेल्स केवल लीक और अफवाहों के आधार पर ही सामने आई हैं, कंपनी ने हर साल की तरह ही इस साल भी अभी तक फोन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक फोन्स की है!

यह भी पढ़ें: हिला डालेगी टेलिकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या.. Airtel-Jio शिखर पर लेकिन BSNL और Vi को लगा बड़ा झटका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :