iPhone 16e vs iPhone SE 3: डिजाइन से लेकर कैमरा तक, 5 पॉइंट्स में जानें सभी तगड़े अपग्रेड्स

Updated on 23-Feb-2025

कई महीनों के लीक्स और अफवाहों के बाद आखिरकार हमें “सबसे किफायती आईफोन” का 2025 वर्जन मिल गया है और वह iPhone SE 4 नहीं है। बल्कि Apple ने इसे iPhone 16e के तौर पर पेश किया है और यह लेटेस्ट डिवाइस iPhone 16 सीरीज को पूरा करता है। यह तो मानना पड़ेगा कि iPhone 16e की कीमत पहले के किसी भी iPhone SE मॉडल की तरह नहीं है। यह फोन 59,900 रुपए के प्राइस टैग के साथ iPhone 16 और यहां तक कि iPhone 15 पर भी भारी पड़ सकता है।

लेकिन अभी के लिए, यह फोन एप्पल के सबसे किफायती आईफोन के तौर पर iPhone SE 3 को रिप्लेस करता है। तो iPhone 16e vs iPhone SE 3 में क्या मुख्य अपग्रेड्स हैं? आइए टॉप 5 पॉइंट्स में समझते हैं।

iPhone 16e vs iPhone SE 3: मॉडर्न डिजाइन

आईफोन 16ई में सबसे बड़ा और सबसे स्पष्ट बदलाव इसका डिजाइन है। एप्पल ने आईफोन एसई 3 के होम-बटन लुक को हटाकर आईफोन 16ई को एक फ्रेश, मॉडर्न डिजाइन दिया है। नया स्मार्टफोन काफी हद तक लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स जैसा लगता है, जिसमें एक फ्लैट एलुमिनियम फ्रेम और एक 6.1-इंच डिस्प्ले है जिस पर नॉच भी है।

इसका मतलब है कि इस बार ज्यादा मोटे बेज़ल्स नहीं हैं और सबसे खास बात, अब कोई टच आईडी नहीं है, बल्कि आप अपने फोन को अनलॉक करने के लिए फेस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल ने बेस्ट डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग भी शामिल की है जो SE 3 के IP67 पर एक छोटा सा अपग्रेड है। हालांकि, इसके कलर ऑप्शंस केवल ब्लैक और व्हाइट पर सीमित हैं, लेकिन डिजाइन में बदलाव इस नए आईफोन को पिछले मॉडल से ज्यादा प्रीमियम फ़ील देता है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट फैंस की तो निकल पड़ी! Jio ने कर दिया फ्री में IPL देखने का जुगाड़, देखें नए नवेले प्लान की डिटेल्स

iPhone 16e vs iPhone SE 3: ज्यादा पावर, ज्यादा एफ़िशिएन्सी

Apple ने आईफोन 16 की तरह आईफोन 16e में भी A18 चिप लगाया है, जो टॉप-टायर परफॉर्मेंस देता है। 8GB रैम और 4-कोर GPU के साथ यह फोन रोजमर्रा के कामों और ग्राफिक-इंटेंसिव गेम्स को आसानी से संभाल सकता है। लेकिन असली जीत तो बैटरी लाइफ में है, क्योंकि एप्पल का दावा है कि यह डिवाइस 26 घंटों का वीडियो प्लेबैक देता है, जो आईफोन SE 3 के 15 घंटों पर एक बड़ा बदलाव है। इसमें बेहतर एफ़िशिएन्सी संभावित तौर पर नए चिप और एप्पल के पहले इन-हाउस 5G मोडेम C1 से आई है।

iPhone 16e vs iPhone SE 3: एप्पल इंटेलिजेंस

Apple अपने नए एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ AI पर काम कर रहा है, और iPhone 16e उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करता है। अब पुराने हो चुके iPhone SE 3 के विपरीत iPhone 16e को सालों तक AI अपडेट्स और सुधार मिलते रहेंगे। इसकी एक बड़ी खासियत विजुअल इंटेलिजेंस है, जिससे आप कैमरे के जरिए ऑब्जेक्ट के बारे में चुटकियों में जानकारी ले सकते हैं।

वैसे तो यह आईफोन 16 के नए कैमरा कंट्रोल बटन के लिए एक्सक्लूसिव था, लेकिन कंपनी ने इसे आईफोन 16e के एक्शन बजट में जोड़ा है। इसका मतलब है कि भले ही यह ज्यादा किफायती मॉडल हो, लेकिन फिर भी इसमें लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स हैं।

iPhone 16e vs iPhone SE 3: एक्शन बटन

एक और बड़ा अपग्रेड एक्शन बटन को जोड़ना है, जिसे सबसे पहले आईफोन 15 प्रो मॉडल्स में पेश किया गया था। iPhone 16e में पुराने म्यूट स्विच को हटाकर इस कस्टमाइज़ेबल बटन को पेश किया गया है, जिससे आप कैमरा ऑन करना, फ्लैशलाइट ऑन करना या विजुअल इंटेलिजेंस को एक्टिवेट करने जैसे शॉर्टकट्स को बहुत तेज़ी से एक्सेस कर सकते हैं। इसमें आईफोन 16 की तुलना में सिर्फ एक चीज की कमी है और वह है नया कैमरा कंट्रोल बटन, लेकिन ज्यादातर यूजर्स के लिए यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: iPhone 16e VS Samsung Galaxy S24 FE: दोनों के बीच 4 बड़े अंतर देखें, दोनों का प्राइस और स्पेक्स भी जान लें

iPhone 16e vs iPhone SE 3: 48MP कैमरा

iPhone 16e को एक 48MP सेंसर के साथ एक बहुत बड़ा कैमरा अपग्रेड मिला है, जिसे एप्पल एक हाई-रिज़ॉल्यूशन 2-इन-1 कैमरा कहता है। इस 48MP लेंस को आप 2x टेलीफ़ोटो ज़ूम कैमरा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह iPhone SE 3 के 12MP कैमरा पर एक बहुत बड़ा अंतर है। नए कैमरा के साथ आप ज्यादा शार्प फ़ोटोज़, कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस और 24MP या पूरे 48MP शॉट्स मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :