उत्तरी भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, दिल्ली में अगर तापमान की बात करें तो यह लगभग 52.9C के आसपास पहुँच चुका है, हालांकि कुछ बरसात जरूर हुई है लेकिन इसके बाद भी गर्मी अपने चरम पर है। जहां इस गर्मी से जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है, ऐसे में हमारे स्मार्टफोन और अन्य गैजेट भी बढ़ते तापमान का शिकार हो रहे हैं।
पिछले कुछ हफ्तों में हमने देखा है कि जिन भी डिवाइस को हम जांच रहे हैं, बढ़ती गर्मी के कारण ये सभी बेहद ज्यादा गर्म हो रहे हैं। हालांकि, मैंने अपने खुद के Samsung Galaxy Z Fold 3 में भी इस तरह की समस्या को देखा है, यह भी हद से ज्यादा ही गर्म हो रहा है।
क्या आप जानते है कि यह बढ़ता तापमान हमारे स्मार्टफोन के घातक साबित हो सकता है? हालांकि, चिंता की बात नहीं है, हम यहाँ आपको आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके साथ आप अपने फोन को हीट होने के दौरान भी सुरक्षित और बचाकर रख सकते हैं। आइए जानते है कि इस रिकॉर्ड गर्मी में भी अपने स्मार्टफोन को कैसे गर्मी की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।
हालांकि, इसके पहले कि हम आपको उपाये बटन शुरू करें, आइए जानते है कि आखिर कोई भी स्मार्टफोन आखिर कितना तापमान सहन कर सकता है। अगर आप कुछ ब्रांडस जैसे Apple और Samsung के फोन्स की बात करते हैं तो यह 0°C और 35°C के बीच के तापमान को सहन कर सकते हैं।
हालांकि अगर हम चीनी ब्रांडस जैसे Xiaomi की बात करें तो इस ब्रांडस के फोन 40°C तक सहन कर सकते हैं। हालांकि, अगर दिल्ली और उत्तर भारत की बात करें तो यहाँ तापमान बढ़कर 50°C से भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर इन फोन्स को क्या सहन करना पड़ रहा होगा?
आइए अब जानते है कि आखिर बढ़ता तापमान आपके स्मार्टफोन पर क्या असर डाल सकता है!
अगर आप इस हीटवेव से अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।