Samsung Galaxy S25 Series को Galaxy Unpacked 2025 में लॉन्च किया जाने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Series का यह लॉन्च ईवेंट 22 जनवरी को होने जा रहा है।
आप Flipkart पर लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy S25 Series को Pre-Reserve कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 series
Samsung Galaxy Unpacked Event 2025 की डेट आ आ चुकी है, यह ईवेंट 2025 में 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ईवेंट में सैमसंग की ओर से कंपनी की सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर इस सैमसंग फोन सीरीज के लॉन्च से पहले ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। हालांकि, हम आपको यह भी बताने वाले है कि आखिर आप Samsung Galaxy S25 Series को Flipkart पर कैसे Pre-Reserve कर सकते हैं। यहाँ हम आपको यहाँ सबसे आसान तरीका बताने वाले हैं।
Flipkart पर शुरू हुई Microsite!
Flipkart ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी शुरू कर दी है। यहाँ जाकर सैमसंग गेलेक्सी एस25 सीरीज के लॉन्च से पहले ही आप इसे Pre-Reserve कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो आइए जानते है कि आखिर आपको क्या करना होगा।
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Series को Pre-Reserve करने वाले सभी स्टेप्स
सबसे पहले आपको अपने फोन में Flipkart App को ओपन करना है।
इसके बाद आपको सर्च बार में Galaxy Unpacked VIP सर्च करना है।
ऐसा करने से आप इस फोन सीरीज के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट पर चलने जाने वाले हैं।
यहाँ आप प्री-रिजर्व पर क्लिक करके आगे बढ़ सकते हैं। यहाँ आपको एक VIP Pass मिलने वाला है।
इसे सिलेक्ट करके आपको Cart में ऐड करना है। हालांकि, यह फ्री नहीं है, इसके लिए आपको कुछ पैसे देने होंगे।
यहाँ आपको Pass को खरीदने के लिए 1,999 रुपये का खर्च करना होगा।
जैसे ही आपका पेमेंट पूरा हो जाता है तो आपको इस पास को कैसे रीडिम करना है और सभी अन्य डिटेल्स आपके ईमेल पर मिल जाने वाली हैं।
इसके बाद क्या होगा?
इस पास को लेने के बाद, आप इसे लॉन्च के बाद सेल तक संभाल कर सकते हैं। अब जब आप Samsung Galaxy S25 Series को Pre-book करने जाएंगे तो यह पैसे इस टोटल अमाउन्ट में से अपने आप ही घट जाने वाला है। इसका मतलब है कि जब आप फोन के लिए फूल पेमेंट करेंगे तो यह पैसा कम करके आपको अमाउन्ट देना है। इसके अलावा अगर आप इस VIP Pass का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो फ्लिपकर्त अपने आप इसे कैंसिल कर देने वाला है और आपको Flipkart Gift Voucher के तौर पर आपके 1,999 रुपये लौटा देने वाला है।
कब हो रहा है Galaxy Unpacked Event?
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Galaxy Unpacked Event को 22 जनवरी को आयोजित किया जाने वाला है। यह ईवेंट San Jose California में होगा और इसे आप सैमसंग.कॉम और कंपनी के आधिकारी YouTube Channel पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं। यह ईवेंट भारतीय समय के अनुसार 11:30PM IST पर शुरू होने वाला है। सैमसंग इस ईवेंट में अपने Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+ और Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च कर सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.