ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने अपनी ख़ास इलेक्ट्रॉनिक्स सेल Electronics Premier League (EPL) की शुरुआत कर दी है. यह सेल 6 मार्च को रात 12 बजे से लाइव हो गई है और 12 मार्च 2026 तक चलेगी। इस दौरान ग्रहाक स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, कैमरा और ऑडियो डिवाइस समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
इस शॉपिंग इवेंट में “Power Play Deals” चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नए ऑफर जोड़े जाएंगे। कम्पनी के अनुसार, सेल के दौरान ग्राहकों को कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर 65% तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 4500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं.
सेल में 5G स्मार्टफोन्स पर ख़ास छूट दी जा रही है, जहां ग्राहक 40% तक की बचत कर सकते हैं —
OnePlus Nord 5: यह एक स्टाइलिश 5G मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो OxygenOS के क्लीन एक्सपीरियंस और फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है. EPL सेल के दौरान यह फोन 32,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें 1500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है.
Samsung Galaxy M56 5G: यह बड़े बैटरी पैक और शानदार डिस्प्ले के साथ आने वला फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन है. सेल के दौरान इसे 20,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिसमें 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है.
realme Narzo 90x 5G: यह बजट सेगमेंट का 5G स्मार्टफोन है, जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस और लम्बी बैटरी लाइफ मिलती है. EPL के दौरान यह फोन बैंक और कूपन ऑफर के साथ 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है.
Redmi A4 5G: यह किफायती कीमत में रोज़मर्रा के इस्तेमाल के परफॉर्मेंस देने वाला 5G स्मार्टफोन है. सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 10,999 रखी गई है.
इस सेल में साल के नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर दिए जा रहे हैं —
Samsung Galaxy S26 Ultra: यह कम्पनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें नेक्स्ट-जेन एआई कैमरा क्षमताएं, इन-बिल्ट S Pen और टाइटेनियम डिज़ाइन दिया गया है. EPL सेल में यह फोन 1,39,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है.
Apple 17e: इस फोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, A19 चिप और 48MP फ्यूज़र कैमरा दिया गया है. सेल के दौरान यह स्मार्टफोन बैंक ऑफर समेत 64,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है.
iQOO 15R: एक परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. यह डिवाइस 40,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें 4000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है.
यह भी पढ़ें: iPhone 16 हुआ सस्ता, मिल रहा है हजारों रुपये का डिस्काउंट, सुनहरी डील ख़त्म होने से पहले कर दें बुक