amazon electronics premier league offer OnePlus 13R gets big discount price
Amazon India की Electronics Premier League (EPL) सेल के तहत कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल में OnePlus 13R को भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
यह फोन 2025 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत 42,999 रुपये रखी गई थी. लेकिन अब सेल के दौरान इस पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है.
Amazon की सेल में OnePlus 13R को 39,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके अलावा HDFC Bank के EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है.
अभी सस्ते में खरीदने के लिए यहां पर क्लिक करें.
अगर ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाते हैं तो कीमत और भी कम हो सकती है. Amazon के अनुसार पुराने फोन की स्थिति अच्छी होने पर लगभग 37,700 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है.
अगर आप इस फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अभी भी एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है. भले ही यह फोन बाजार में एक साल से ज्यादा समय से मौजूद है, लेकिन इसका हार्डवेयर अभी भी काफी शक्तिशाली है और अगले तीन से चार साल तक आराम से बेहतर प्रदर्शन दे सकता है.
फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, हाई-रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग और AI आधारित एप्लिकेशन चलाने में सक्षम माना जाता है.
OnePlus 13R में 6.78 इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ रहता है. कंपनी इस फोन के डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन समस्या के खिलाफ लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जो यूजर्स के लिए एक अतिरिक्त भरोसा देता है.
फोन Android 15 आधारित OxygenOS पर चलता है. इसमें 16GB तक RAM और 128GB, 256GB तथा 512GB तक स्टोरेज विकल्प मिलते हैं. OnePlus का दावा है कि इस डिवाइस को चार साल तक Android अपडेट और एक अतिरिक्त साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
फोटोग्राफी के लिए फोन में Hasselblad के साथ विकसित ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है. कुल मिलाकर, अगर आप एक शक्तिशाली फ्लैगशिप-लेवल स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो Amazon की इस सेल में OnePlus 13R एक आकर्षक विकल्प बन सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपका मोबाइल-लैपटॉप का चार्जर भी 24 घंटे लगा रहता है प्लग में? जान लीजिए क्या होगा नुकसान