फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाले 8 सुपर से ऊपर स्मार्टफोन, Vivo V70 और Galaxy S26 Ultra लिस्ट में

Updated on 03-Feb-2026

फरवरी 2026 स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। इस महीने कई नामी ब्रांड्स अपने नए स्मार्टफोन्स पेश करने की तैयारी में हैं, जो अलग-अलग कीमत और यूजर जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें Samsung से लेकर Vivo, Poco और Realme भी शामिल हैं। कहीं टॉप-लेवल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी तो कहीं शानदार कैमरा और प्रीमियम लुक का फोकस रहेगा। आने वाले हफ्तों में ये डिवाइसेज मार्केट में अच्छी हलचल पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से फोन इस महीने लॉन्च होने जा रहे हैं।

Vivo V70 सीरीज

Vivo की V70 सीरीज इस बार खासतौर पर डिजाइन और कैमरा क्वालिटी पर जोर दे सकती है। इस लाइन-अप में स्टैंडर्ड V70 के साथ एक नया V70 Elite वेरिएंट भी शामिल होने की संभावना है। Elite मॉडल में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि रेगुलर V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों फोन्स में Zeiss-ट्यून कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। बड़ी 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे स्टाइलिश होने के साथ-साथ लॉन्ग-लास्टिंग भी बना सकती है।

Galaxy S26 Ultra

सैमसंग एक बार फिर अपने सबसे पावरफुल फोन Galaxy S26 Ultra के साथ सुर्खियों में रहने वाला है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.9 इंच QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें नया प्राइवेसी व्यूइंग फीचर भी मिलने की उम्मीद है, जिससे साइड एंगल से स्क्रीन देखना मुश्किल होगा। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 पर आधारित One UI देखने को मिल सकता है। कैमरा सेक्शन में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP 5x पेरिस्कोप और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है। पावर के लिए 5000mAh की बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

Galaxy S26, Galaxy S26+

Galaxy S26 और Galaxy S26+ उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए जा सकते हैं, जो Ultra से थोड़ा हल्का लेकिन पूरी तरह फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं। Galaxy S26 में 6.3-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, साथ ही इसमें करीब 4300mAh की बैटरी हो सकती है। वहीं Galaxy S26+ में 6.7-इंच का बड़ा QHD+ AMOLED पैनल, लगभग 4900mAh बैटरी और वही कैमरा हार्डवेयर दिया जा सकता है। दोनों ही मॉडल्स में अलग-अलग मार्केट्स के अनुसार Exynos 2600 या Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Realme 16

बजट सेगमेंट में Realme 16 अपनी अलग पहचान बना सकता है। इसका नया ‘Air Design’ और iPhone-स्टाइल कैमरा स्ट्रिप इसे भीड़ से अलग लुक देता है। फोन में 6.57-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे डेली यूज काफी स्मूद रहेगा। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है। 7000mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme 16 उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जो कम बजट में दमदार फीचर्स चाहते हैं।

Poco X8 Pro सीरीज

Poco X8 Pro सीरीज के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा इसकी बैटरी क्षमता को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco X8 Pro में 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि X8 Pro Max में यह क्षमता 8500mAh तक जा सकती है। दोनों ही डिवाइसेज में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। X8 Pro में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 8500 प्रोसेसर हो सकता है, जबकि Pro Max वेरिएंट में 6.83-इंच का बड़ा AMOLED पैनल और ज्यादा ताकतवर Dimensity 9500s चिपसेट देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Golmaal 5: एक बार फिर हंसी का तूफ़ान लेकर लौट रही गोलमाल की टोली, ट्विस्ट जान नहीं रहेगा खुशी का ठिकाना

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :