भारत के स्मार्टफोन बाजार में नया Poco X8 Pro एंट्री ले चुका है और तेजी से चर्चा में है। लेकिन अगर आप इसे सिर्फ बजट के कारण खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इन विकल्पों पर भी नजर डालना जरूरी है। सामान प्राइस रेंज में आने वाले ये स्मार्टफोन्स कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में आपको Poco X8 Pro से बेहतर अनुभव दे सकते हैं। इस लिस्ट में iQOO, OnePlus, Realme और अन्य जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन शामिल हैं. नीचे इन सभी के बारे में जानिए और फिर फैसला कीजिए कि आपके लिए कौन सा फोन सही रहेगा।
Poco X8 Pro में 6.59-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756 × 1268 पिक्सल है और यह HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें 30Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. बैटरी के मामले में इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित HyperOS 3.0 के साथ आता है, जिसमें 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है।
iQOO Neo 10R में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1 बिलियन कलर्स और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP और 8MP सेंसर शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है और Funtouch 15 पर आधारित है। इसके अलावा, इसमें 6400mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन की कीमत 28,998 रुपये है.
OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की Fluid AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर से लैस है और ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे ग्राहक 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Redmi Note 15 Pro में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 68 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर चलता है और HyperOS 2 पर काम करता है। इसमें 6580mAh की बैटरी दी गई है। यह रेडमी फोन 26,760 रुपये में आता है.
Realme P4 Power में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1 बिलियन कलर्स और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है और इसमें 10001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसे ऑनलाइन 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
Nothing Phone 4a में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1 बिलियन कलर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP + 50MP + 8MP सेंसर शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 5080mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 31,999 रुपये की कीमत में आता है.
यह भी पढ़ें: Poco ने भारत में उतारे दो नए नवेले स्मार्टफोन, मिलती है 9000mAh तक की बैटरी, जानें सबकुछ