Google Photos could soon let you easily enhance your videos: Here's how
स्मार्टफोन से जरुरी फ़ोटो और वीडियो का गलती से डिलीट हो जाना बहुत निराशाजनक हो सकता है। Android डिवाइस का इस्तेमाल अब बहुत बढ़ गया है क्योंकि ये आसान और किफायती होते हैं। इसके चलते बहुत से यूज़र्स को स्टोरेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग कुछ ऐप्स, फ़ोटो और वीडियो डिलीट कर देते हैं, लेकिन इन्हें रिकवर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए, यहां पर 3 आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपनी डिलीट हुई फ़ोटो और वीडियो को वापस ला सकते हैं।
Android फोन पर डिलीट हुई फ़ोटो और वीडियो को रिकवर करने का सबसे आसान तरीका है आपके गैलरी ऐप में ट्रैश फोल्डर का इस्तेमाल। जब आप कोई फ़ोटो या वीडियो डिलीट करते हैं, तो वह तुरंत डिलीट नहीं होता, बल्कि ट्रैश फोल्डर में चला जाता है, जहां वह कुछ समय के लिए रहता है, फिर डिलीट होता है।
आप ट्रैश फोल्डर से फ़ोटो को पर्मानेंट तरीकें से डिलीट भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने से वे हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे।
यह भी पढ़े:- नेट नहीं चल रहा? ये 4 स्मार्ट तरीके कर देंगे आपका काम आसान, बिना इंटरनेट के धड़ाधड़ ट्रांसफर होंगी फाइल्स
अगर आपको ट्रैश फोल्डर में अपनी डिलीट हुई फ़ाइलें नहीं मिल रही हैं, तो आप Google Play Store से थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप्स आपके डिवाइस को स्कैन करते हैं और डिलीट हुई फ़ाइलों को रिकवर करने में मदद करते हैं।
सुनिश्चित करें कि आप एक भरोसेमंद ऐप का ही इस्तेमाल करें ताकि सुरक्षा जोखिम से बच सकें।
अगर आपके फोन को फैक्ट्री रीसेट किया गया है, तो आप Google Photos ऐप का इस्तेमाल करके डिलीट हुई फ़ोटो और वीडियो को रिकवर कर सकते हैं। रीसेट के बाद, आपको अपना फोन फिर से सेटअप करना होगा और अपने Google अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
इन तरीकों को अपनाकर, आप अपनी डिलीट हुई फ़ोटो और वीडियो को आसानी से रिकवर कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी कीमती यादें सुरक्षित और उपलब्ध रहें।