What If UPI payment was sent to wrong number
धोखाधड़ी जितनी हम उम्मीद करते होंगे या कर रहे हैं, उससे कहीं अधिक आम होती जा रही है। इस समय, हम जिस किसी को भी जानते हैं, उनमें से लगभग लगभग सभी के पास एक न एक कहानी धोखाधड़ी से ही जुड़ी है। हालांकि, अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो आपको डेटा पर तो यकीन करना ही होगा। असल में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें भारत में पेमेंट फ्रॉड आदि को लेकर कुछ वाकई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-2024 में पेमेंट फ्रॉड में पाँच गुना से ज़्यादा की वृद्धि हुई है। अगर इन मामलों में पैसों की बात करें तो यह लगभग यह संख्या ₹14.57 बिलियन ($175 मिलियन) थी। ऑनलाइन वित्तीय घोटाले में काफ़ी वृद्धि देखी जा रही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि 2016 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) की शुरुआत की वजह से ऑनलाइन पेमेंट करने वाले यूजर्स की संख्या इस दिन के बाद से निरंतर बढ़ती जा रही है। आज यह आलम है कि UPI ग्राहकों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड भी बढ़ते ही जा रहे हैं।
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि कार्ड और इंटरनेट पेमेंट सहित डिजिटल लेनदेन से लेटेस्ट वित्तीय वर्ष में कुल धोखाधड़ी राशि का 10.4% था, जो कि वित्तीय वर्ष 2023 में 1.1% से बहुत ज्यादा बड़ा नंबर है।
RBI के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि पिछले दो वर्षों में UPI लेनदेन में 137% की वृद्धि हुई है, यह अब ₹200 ट्रिलियन तक पहुँच गया है। अब, यह डिजिटल स्पेस में प्रगति का एक बड़ा संकेतक है, लेकिन यह स्कैमर्स के लिए भी अच्छी खबर है।
ऑनलाइन पेमेंट की लोकप्रियता ने अधिक पेमेंट फ्रॉड को जन्म दिया है क्योंकि धोखेबाज अधिक लोगों को निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा, भले ही कई लोग ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग कर रहे हों, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए।
भले ही हम अपने छोटे से छोटे भुगतान के लिए नकदी का आदान-प्रदान करने के बजाय डिजिटल भुगतान विधियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, फिर भी हमें एक पल रुककर यह समझने और सीखने की कोशिश करनी चाहिए कि धोखेबाजों को चकमा देने से बचने के लिए सुरक्षित तरीके से कैसे भुगतान किया जाए।
UPI (Unified Payments Interface) Digital Payment करने के लिए एक सबसे आसान और सुरक्षित तरीका माना जाता है, लेकिन इसमें धोखाधड़ी की संभावनाएं भी होती हैं। खुद को UPI पेमेंट फ्रॉड से बचाने के लिए निम्नलिखित टिप्स और सावधानियों का पालन करें:
UPI पेमेंट फ्रॉड से बचने के लिए सतर्कता और सुरक्षा का पालन करना अनिवार्य है। सही प्रैक्टिस और नियमित जांच से आप अपने UPI ट्रांजैक्शनों को सुरक्षित रख सकते हैं और धोखाधड़ी से बच सकते हैं। इन टिप्स का पालन करें और डिजिटल पेमेंट्स का सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से उपयोग करें।