सर्दियों के मौसम की दस्तक के साथ ही घरों में रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर बढ़ जाता है। लेकिन इनके लगातार चलने से महीने के आखिर में बिजली का भारी-भरकम बिल जेब ढीली कर देता है। कड़ाके की ठंड से बचने के चक्कर में अक्सर लोग ज्यादा पावर खर्च करने वाले पुराने अप्लायंसेज खरीद लेते हैं, फिर उनके सामने पछतावे के अलावा कुछ नहीं रहता है। अगर आप भी इस सर्दी बिजली की भारी बचत करना चाहते हैं और बिना किसी झंझट के खुद को एकदम गर्म और आरामदायक रखना चाहते हैं, तो बाजार में ऐसे कई स्मार्ट, पोर्टेबल और पॉकेट-फ्रेंडली विंटर गैजेट्स मिल जाते हैं, जिन्हें आप सर्दियों में रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सर्दियों में सबसे ज्यादा ठंड पैरों के तलवों से ही शरीर में प्रवेश करती है। अब इससे बचने के लिए चाहे आप लैपटॉप पर बैठकर ऑफिस का काम कर रहे हों या सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे हों, यह इलेक्ट्रिक फुट वार्मर आपके पैरों को सुरक्षित और गर्म रखने का काम भली भांति जानता है, इसे सॉफ्ट और आरामदायक फैब्रिक से डिजाइन किया गया है, जो बहुत ही कम बिजली की खपत में पैरों में लगातार गर्माहट बनाए रखता है। भारी-भरकम रूम हीटर के मुकाबले यह पर्सनल हीटिंग का एक बेहतरीन और किफायती जरिया है।
ठंडी रातों में ठंडे बिस्तर पर सोना किसी सजा से कम नहीं होता है। ऐसे में यह इलेक्ट्रिक हीटिंग ब्लैंकेट (हीटिंग चादर) बेहद काम आती है। इसे आप अपनी गद्दे या चादर के नीचे बिछा सकते हैं। इसमें एक हैंडी रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के अनुसार टेम्परेचर को ऊपर नीचे कर सकते हैं। सोने से महज 15-20 मिनट पहले इसे ऑन कर देने से बिस्तर पूरी तरह गुनगुना हो जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि पूरी रात चलने वाला रूम हीटर कमरे की हवा को सूखा बना देता है, जबकि यह इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट बिना हवा सुखाए सीधे बेड को गर्म करता है और बिजली भी बहुत कम खर्च करता है।
सर्दियों के कपड़ों जैसे स्वेटर, शॉल, ऊनी मफलर, कोट या जैकेट्स पर बार-बार पहनने और धोने से रोएं (लिंट या बबल्स) जम जाते हैं। इससे महंगे से महंगे कपड़े भी पुराने और भद्दे नजर आने लगते हैं। यह छोटा और पोर्टेबल लिंट रिमूवर ब्लेड्स और सक्शन तकनीक के जरिए कपड़ों के फैब्रिक को नुकसान पहुंचाए बिना महज 2 मिनट में सारे रूंए साफ कर देता है। 400 से भी कम कीमत में आने वाला यह गैजेट आपके पुराने कपड़ों को हर बार ड्राई-क्लीन जैसा नया लुक देता है।
कम बजट, भारी बिजली बचत और सर्दियों में बेजोड़ आराम देने वाले ये तीनों गैजेट्स इस ठंड के मौसम में हर घर के लिए एक बेहद समझदारी भरा फैसला और ऑप्शन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कम बिजली बिल और कपड़ों की चकाचक सफाई.. 20,000 रुपये से सस्ती वाशिंग मशीन हैं बेस्ट चॉइस, देखें सभी के फीचर