Passport विदेश यात्रा में सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसको आप पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, कई लोगों को इसे अप्लाई करने का काम काफी झंझट वाला लगता है. इससे पुलिस वेरिफिकेशन और बाकी चीजों से वे परेशान रहते हैं. लेकिन, आप बिना पुलिस वेरिफिकेशन के भी पासपोर्ट बनवा सकते हैं.
अगर आपको जल्द पासपोर्ट की जरूरत है तो तत्काल पासपोर्ट स्कीम आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकती है. अच्छी बात है कि इसमें पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होती है. भारत सरकार की यह स्कीम उन नागरिकों के लिए है जिन्हें किसी जरूरी कारण जैसे सरकारी काम, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य कारणों से तुरंत पासपोर्ट चाहिए. तत्काल स्कीम के तहत पासपोर्ट जल्दी प्रोसेस होता है और अब इसके लिए गजटेड ऑफिसर से वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है.
पासपोर्ट सेवा पोर्टल के मुताबिक, तत्काल पासपोर्ट के लिए आप निम्न में से कोई भी 3 डॉक्युमेंट्स जमा कर सकते हैं:
Passport India की वेबसाइट के अनुसार, तत्काल स्कीम के तहत फीस इस प्रकार है:
पासपोर्ट सेवा पोर्टल के मुताबिक, यदि आपका एप्लिकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाता है और स्टेटस ‘Granted’ आता है तो तीसरे कार्यदिवस (जमा करने की तारीख को छोड़कर) पर आपका पासपोर्ट डिस्पैच कर दिया जाएगा. इसमें पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाता.
सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, नीचे दिए गए व्यक्तियों को तत्काल पासपोर्ट स्कीम के तहत आवेदन करने की अनुमति नहीं है:
तत्काल पासपोर्ट स्कीम उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिन्हें फौरन पासपोर्ट की जरूरत होती है. बिना गजटेड ऑफिसर के सर्टिफिकेट के सिर्फ तीन डॉक्युमेंट्स जमा कर आप यह सुविधा पा सकते हैं. अगर आप उपरोक्त अपात्रताओं में नहीं आते हैं तो आप बड़ी आसानी से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में होगी आर्टिफिशियल बारिश.. जानें क्या होती है क्लाउड सीडिंग जिससे होगा ये संभव, तकनीक जान हो जाएंगे हैरान!