know how to boost android phone battery life
आज के समय में स्मार्टफोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। चाहे चैटिंग हो, कॉल्स हों, सोशल मीडिया या ऑनलाइन क्लासेस – हर काम स्मार्टफोन से ही होता है। ऐसे में अगर फोन की बैटरी बार-बार खत्म होने लगे, तो परेशानी होना लाजमी है। कई बार ऐसा होता है कि हम फोन चार्ज करते हैं, लेकिन कुछ ही देर में बैटरी फिर से खत्म हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो आइए देखते हैं कि आखिर इसके क्या कारण हो सकते हैं, साथ ही इस समस्या से निकलने के लिए हम आपको कुछ कारगर टिप्स भी बताने वाले हैं।
जब फोन नया होता है, तो बैटरी काफी देर तक चलती है। लेकिन समय के साथ बैटरी पुरानी हो जाती है और उसकी क्षमता घटने लगती है।
यह भी पढ़ें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपके आधार का गलत इस्तेमाल, ऐसे लगा दें डिजिटल ताला, बन जाएगा सुरक्षा कवच
कुछ ऐप्स बिना आपकी जानकारी के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जो बैटरी तेजी से खत्म करते हैं।
ज्यादा ब्राइटनेस और लगातार ऑन नोटिफिकेशन भी अक्सर बैटरी जल्दी खत्म करने का कारण बनते हैं।
यह भी पढ़ें: PF बैलेंस चेक करना हुआ बेहद आसान, आज से ही अपनाएं ये कारगर तरीका, ना ऐप चाहिए और ना ही इंटरनेट