best tips to improve phone battery life best tips
आजकल लगभग हर यूजर अपने फोन की बैटरी लाइफ से परेशान नजर आता है. चाहे आपके पास Android हो या iPhone कई बार फोन अचानक जरूरत से ज्यादा बैटरी खाने लगता है. यह समस्या नई डिवाइस में भी देखने को मिलती है, और पुरानी डिवाइस में तो और तेज दिखाई देती है.
अच्छी बात यह है कि बैटरी ड्रेन के ज्यादातर कारण खुद फोन के अंदर छिपे होते हैं और इन्हें बिना किसी टेक्निशियन के घर बैठे ठीक किया जा सकता है. आपको यहां पर उन 5 कराणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है. इसके साथ उन्हें ठीक करने का तरीक भी बताने जा रहे हैं.
कई ऐप्स बंद करने के बाद भी रुकते नहीं हैं. सोशल मीडिया, मैसेंजर, शॉपिंग ऐप्स, मैप्स और न्यूज ऐप्स लगातार अपडेट लेते रहते हैं. इससे प्रोसेसर पर लोड बढ़ता है और बैटरी तेजी से कम होती है.
हाल में चले ऐप्स की विंडो साफ करें. फिर Settings में जाकर बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद करें. जिन ऐप्स का इस्तेमाल कम करते हैं, उनमें Auto Sync ऑफ कर दें.
फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है. अगर ब्राइटनेस जरूरत से ज्यादा रखी है या Always-On Display चालू है, तो बैटरी तेजी से गिरेगी.
Auto Brightness ऑन करें या ब्राइटनेस कम रखें. इसके साथ Always-On Display जरूरत न होने पर बंद करें. AMOLED स्क्रीन वाले फोन में Dark Mode ऑन रखें.
पुराने ऐप्स, सिस्टम बग या पेंडिंग अपडेट बैटरी ड्रेन का बड़ा कारण होते हैं. ऐसे ऐप्स फोन को ओवरलोड कर देते हैं.
फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करें. Play Store या App Store से सभी ऐप्स अपडेट करें. बार-बार क्रैश होने वाले ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें.
कम नेटवर्क में फोन एंटेना लगातार अधिक पावर खींचता है, जिससे बैटरी तेजी से गिरती है. यह समस्या 5G वाले फोन में और भी अधिक होती है.
सिग्नल कमजोर हो तो Wi-Fi का इस्तेमाल करें. लो नेटवर्क वाले एरिया में Airplane Mode ऑन कर दें. कवरेज खराब हो तो 5G को अस्थायी रूप से ऑफ करें.
हर फोन की बैटरी समय के साथ कमजोर होती है. दो से तीन साल पुराने फोन में बैटरी हेल्थ काफी गिर जाती है, जिससे बैकअप कम होने लगता है.
Settings में Battery Health चेक करें. ओवरनाइट चार्जिंग से बचें और सस्ते चार्जर न इस्तेमाल करें. बैटरी हेल्थ 80% से नीचे हो तो बैटरी बदलने पर विचार करें.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 का इंतजार कर रहे लोगों को झटका! अगले साल नहीं होगा लॉन्च, जानें कंपनी की नई रणनीति, रिपोर्ट में खुलासा