Smart Meter Recharge Issue: रिचार्ज किया फिर भी मीटर में बैलेंस नहीं आया? फोन से तुरंत करें ये 4 काम, तुरंत मिलेगा हल

कुछ समय से ऐसा नोटिस किया जा रहा है कि देशभर में तेजी से स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर घरों में लगाए जा रहे हैं, इसे ऐसे भी कह सकते हैं, पहले से लगे बिजली के मीटर हटाए जा रहे हैं और इनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, हालांकि, डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ना ठीक है लेकिन इसे लेकर कुछ शिकायतें भी आ चुकी हैं, जिन्हें किसी भी तरह से हल्के में नहीं लिया जा सकता है। असल में, देश में बहुत से लोगों की ओर से बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर या ऐसा कह सकते हैं कि इसमें रिचार्ज को लेकर शिकायतें आ रही हैं। सोशल मीडिया इस तरह की शिकायतों से भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि पेमेंट करने के बाद भी बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है। दूसरी ओर पैसे भी अकाउंट से कट जा रहे हैं। ऐसे में लाजमी है कि यह लग सकता है कि पैसे जा चुके हैं लेकिन अपडेट नहीं हुए तो फिर से तो पैसे नहीं देने पड़ेंगे। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आइए जानते हैं ,कि इस स्थिति में क्या और कैसे किया जा सकता है।

असल में, आप इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, इसी कारण वह इतना परेशान हो रहे हैं। मेरी राय में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप शिकायत दर्ज करके कुछ ही समय में अपने बैलेंस को अपडेट करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर आपको इसके लिए करना क्या होगा।

बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर आपका बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि यह सर्वर के कारण हो रहा हो, ऐसे में कुछ देर इंतज़ार किया जा सकता है। इसमें कुछ घंटे भी लग सकते हैं, लेकिन अगर इसके बाद भी बैलेंस अपडेट नहीं हो रहा है तो आइए जानते हैं कि आपको क्या करना होगा। आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। यह आपको कहाँ करनी है आइए जानते हैं।

सबसे आसानी तरीका क्या है?

अगर आप भी इस तरह की स्थिति में फंस चुके हैं तो आपको उसी समय 1912 पर कॉल करना चाहिए। इस नंबर पर आप भारत भर में चाहे कहीं पर भी रहते हों, शिकायत दर्ज की जा सकती है, यह बिजली शिकायत का कॉमन हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर कॉल करके आपको अपनी कस्टमर आईडी, रिचार्ज का अमाउन्ट और समय बताना होता है। इसके बाद कस्टमर केयर आपकी शिकायत दर्ज करके आपका मीटर बैलेंस अपडेट कर देते हैं। हालांकि, आपको एक चीज का सबसे ज्यादा ध्यान रखना है कि आपको उसी नंबर से यहाँ कॉल करना है, जो बिजली विभाग के साथ रजिस्टर्ड है।

अगर यहाँ से समस्या हल ना हो तो क्या करें?

अब उदाहरण के लिए मान लीजिए कि यहाँ आपको समस्या का हल नहीं मिल रहा है तो आपको क्या करना है, आइए इसपर भी एक नजर डाल लेते हैं। आपको जानकारी दे देते हैं कि हर राज्य के बिजली विभाग ने अलग हेल्पलाइन नंबर दिए हुए हैं। आप अपने राज्य के बिजली विभाग के नंबर पर कॉल करके इस समस्या के समाधान को मांग सकते हैं। नीचे आपको इन नंबरों की डिटेल्स मिल जाने वाली हैं।

कॉल से बात न बने तो क्या करें?

अगर यहाँ कॉल करके भी बात नहीं बन रही है तो आपको क्या करना चाहिए। असल में, कॉल से अगर बात नहीं बन रही है तो आप अलग अलग राज्य के बिजली विभाग के आधिकारिक एप पर जाकर भी शिकायत का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हर राज्य का अपना Smart Meter App होता है, जहां Recharge Issue या Balance Not Updated का ऑप्शन होना चाहिए। इसे चुनकर आप अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं।

ईमेल भी है एक समाधान

हालांकि, अगर आपको किसी भी पल्टफॉर्म पर समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है तो आप ईमेल करके भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। हर राज्य ने बिजली आदि की शिकायत के लिए अलग अलग अधिकारियों के ईमेल लोगों के साथ साझा किये हुए हैं। अगर आपके पास यह नहीं हैं तो आप अपने लोकल बिजली घर में जाकर वहाँ से इसे प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, हम आपको नीचे कुछ जरूरी ईमेल आईडी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। ईमेल में कुछ चीजें आपको जरूर लिखनी चाहिए: कस्टमर आईडी, रिचार्ज राशि, रिचार्ज की तारीख और समय और रिचार्ज रसीद का स्क्रीनशॉट आदि।

नोट: आर्टिकल में इस्तेमाल हुई इमेजेस AI से निर्मित हैं!

यह भी पढ़ें: Ram Navami 2026 के लिए 10+ Google Gemini AI Photo Editing Prompts की लिस्ट.. आपके साथ फोटो भी बनेगी भक्तिमय

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :