jio plans
रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों और ग्राहक लिस्ट के बाहर के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए आए दिन नए नए रिचार्ज प्लांस और नए नए बेनेफिट लाता रहता है। कंपनी के पास बहुत से OTT Subscription के साथ आने वाले प्लांस भी हैं। अगर आप वेब सीरीज़ आदि देखने के शौकीन हैं, तो आपके पर जियो के की ऑफर का लाभ उठाने का बेहतरीन मौका है।
आप रिलायंस जियो नेटवर्क पर Paatal Lok 2 (पाताल लोक 2), जिसे आज Prime Video पर रिलीज़ कर दिया गया है, फ्री में देख सकते हैं। जियो के एक स्पेशल रिचार्ज प्लान के साथ, आप इस बेहतरीन सीरीज के दूसरे पार्ट को देख सकते हैं। इस शानदार ऑफर ने लाखों मोबाइल यूजर्स की एक बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। वेब सीरीज़ की मुफ्त पहुंच के साथ ही, जियो अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ लॉंग वैलिडीटी, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, और भरपूर डेटा जैसे फायदे भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि किस प्लान में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो आपको यह शानदार ऑफर दे रही है।
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि रिलायंस जियो ने अपने कई रिचार्ज प्लान्स में विभिन्न OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। पाताल लोक 2 (Paatal Lok 2) अब Amazon Prime Video पर रिलीज कर दी गई है। इस वेब सीरीज़ को देखने के लिए आपके पास प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। हालांकि, की बार ऐसा नहीं होता है, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए कि आप फ्री में इस वेब सीरीज को अपने अपने घर बैठे अपने टीवी में या कहीं आते जाते हुए अपने मोबाइल फोन में देख पाएँ। यहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस रिचार्ज प्लान के साथ आप फ्री में Paatal Lok Season 2 को देख सकते हैं। इस प्लान के साथ आप पाताल लोक सीजन 2 वेब सीरीज को एकदम फ्री में देख सकते हैं।
मुकेश अंबानी की reliance jio के पास अपने ग्राहकों के लिए एक आकर्षक प्लान है, जो 1029 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडीटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा, इस पैक में हर दिन 100 फ्री SMS का लाभ भी आपको दिया जा रहा है।
इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि आप प्रतिदिन 2GB डेटा का उपयोग कर सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 84 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसके जरिए आप पाताल लोक 2 को घर बैठे या घर से बाहर अपने Mobile Phone पर फ्री में देख सकते हैं। अब जैसे कि हम जानते हैं कि Paatal Lok Season 2 की Release Prime Video पर हो चुकी है। ऐसे में आपको इसे अभी के अभी इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में देखना का प्लान बना लेना चाहिए।
असल में आप अपने अन्य कामों के लिए रिचार्ज तो करने ही वाले हैं, क्यों न ऐसा रिचार्ज किया जाए जिसमें आपको अलग से कुछ अन्य बेनेफिट भी दिए जा रहे हों, जो आपके मनोरंजन के काम में आयें। ऐसे में अगर आप रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो आप Jio के इस रिचार्ज को खरीद सकते हैं, जो आपको ज्यादा डेटा के साथ, Unlimited Calling के अलावा Jio के ऐप्स का भी एक्सेस प्रदान करता है।