मानसून या गर्मियों के आते ही मच्छरों की परेशानी भी बढ़ जाती है. लोग तुरंत Good Knight, All Out जैसी इलेक्ट्रिक मच्छर भगाने वाली मशीनों का सहारा लेते हैं. ये मशीनें घरों में कई बार 24 घंटे चालू रहती हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि इतनी छोटी मशीन से बिजली बिल पर खास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अगर आप भी यही सोचते हैं, तो अब समय है अपनी आदत बदलने का.
यह आदत हर साल ₹400 से ₹900 तक का अतिरिक्त बिजली खर्च आपके सिर पर डाल सकती है, जो शायद आपने कभी गिन कर नहीं देखा होगा.
Good Knight, All Out जैसी मशीनों में एक छोटा सा हीटिंग एलिमेंट (हीटर) होता है. जो लिक्विड को गर्म करके उसे गैस में बदलता है. यह गैस मच्छरों को भगाने का काम करती है. लेकिन असली समस्या यह है कि जब तक यह मशीन प्लग में लगी रहती है तब तक हीटर बिजली लेता रहता है, भले ही आपको गैस की खुशबू महसूस हो या नहीं.
एक नहीं, घर में होती हैं 2-3 मशीनें
आधुनिक घरों में अक्सर दो या तीन बेडरूम होते हैं, और हर रूम में एक-एक मच्छर भगाने वाली मशीन लगी होती है.
यह खर्च तब और बड़ा बन जाता है जब बिजली की दरें ₹6-₹8 प्रति यूनिट तक पहुंच जाती हैं.
यह डिवाइस लगातार हीट जनरेट करती है, जिससे घर में मामूली गर्मी भी बढ़ती है.
हर वक्त चालू रहने से इलेक्ट्रिक सॉकेट्स पर भी असर पड़ता है.
अगर ध्यान नहीं दिया जाए तो ओवरहीटिंग की स्थिति बन सकती है.
यानी एक छोटी सी लापरवाही से न सिर्फ पैसा खर्च हो रहा है, बल्कि सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, साल 2025 में एंड्रॉयड फोन पर करेगा काम