भारत में हाल के दिनों में LPG Crisis India को लेकर चिंता और चर्चा बढ़ी है। कई जगह गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक किचन में इंडक्शन स्टोव का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। स्लीक डिजाइन और तेज हीटिंग के कारण कई लोग इंडक्शन कुकटॉप की ओर मुड़ रहे हैं, असल में ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि देश में LPG Cylinder मिल नहीं रहे हैं, ऐसे में लोग खाना बनाने के लिए एक दूसरा ऑप्शन खोज रहे हैं जो सस्ता हो इसके अलावा जल्द से जल्दी खाना भी बना सके। हालांकि, भारत के ज्यादातर घरों में आज भी LPG गैस चूल्हा ही सबसे भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है, हालांकि, अब चीजें बदल रही हैं। आइए जानते है कि आपके इस लिए मुश्किल समय में कौन सा ऑप्शन बेहतर हो सकता है। हालांकि, LPG Cylinder की किल्लत तो पूरे भारत भर में चल रही है, ऐसे में इन्डक्शन ही एक मात्र रास्ता नजर आ रहा है। आइए अब जानते हैं कि LPG के मुकाबले इन्डक्शन कैसे बेहतर हो सकता है और दोनों में से कौन सा ऑप्शन ज्यादा किफायती होता है।
आइए विस्तार से समझते हैं कि किन कारणों से LPG अभी भी इंडक्शन स्टोव पर भारी पड़ता है। इसके अलावा आपको किस ऑप्शन के साथ जाना चाहिए।
LPG की कैलोरीफिक वैल्यू बिजली के मुकाबले काफी ज्यादा होती है। इसे अगर नंबर में देखा जाए तो LPG- लगभग 11,950 kcal/kg से काम कर सकता है, इसके अलावा बिजल- यानि इन्डक्शन लगभग 860 kcal/kWh पर काम कर सकता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि LPG कम समय में ज्यादा ऊर्जा देता है। उदाहरण के लिए 1 लीटर पानी उबालना गैस चूल्हे पर अक्सर इंडक्शन के मुकाबले तेज हो सकता है, खासकर जब इंडक्शन का वोल्टेज कम हो।
भारतीय किचन में कई ऐसी कुकिंग तकनीकें हैं जो सीधी आंच पर ही बेहतर होती हैं, जैसे: तड़का लगाना, रोटी या फुलका सेंकना, भूनना या ग्रिल करना आदि। LPG चूल्हा इन सभी कामों के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जबकि इंडक्शन स्टोव में खुली आंच नहीं होती।
इंडक्शन कुकटॉप में सिर्फ फेरोमैग्नेटिक बॉटम वाले बर्तन ही काम करते हैं। अब यह सभी घरों में तो नहीं होते हैं, ऐसे में इसपर खाना बनाने में सभी दिक्कत हो सकती है। अब अगर आप इस तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो सही है लेकिन अगर नहीं तो आपके लिए इन्डक्शन पर खाना बनाना मुसीबत मोल लेने जैसा हो सकता है, जबकि LPG चूल्हे पर आप लगभग हर तरह के बर्तन इस्तेमाल कर सकते हैं।
कई क्षेत्रों में बिजली की कीमत ज्यादा होने के कारण इंडक्शन कुकटॉप चलाना महंगा पड़ सकता है। हालांकि, LPG के जैसे ही इसके लिए भी आपको इंस्टॉलेशन आदि की कोई जरूरत नहीं होती है, इसे भी आप अपने किचन के स्लैब पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और LPG चूल्हे को भी। हालांकि, दोनों की कीमत बहुत से लोगों को अलग अलग तौर पर प्रभावित कर सकती है।
असल में, LPG स्टोव आमतौर पर सस्ते होते हैं, अलग से वायरिंग या हाई-पावर सॉकेट की जरूरत इसके लिए नहीं होती है। इस वजह से LPG कुकिंग सिस्टम भारत के बड़े हिस्से के लिए अभी भी अधिक सुलभ है।
भारत के कई ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में बिजली की सप्लाई अभी भी स्थिर नहीं है। ऐसे में हर स्थान पर LPG की जगह इन्डक्शन को इस्तेमाल करना ना के बराबर ही है। इसी कारण LPG को एक भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर सालों से देखा जाता रहा है, इसके अलावा यह अब भी है, लेकिन कुछ इस समय LPG की समस्या जो देश में चल रही है, वो बड़े पैमाने पर लोगों जीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रही है।
अगर आपकी प्राथमिकता फास्ट कुकिंग, किसी भी बर्तन में खाना बनाना, बिजली पर कोई निर्भरता नहीं है तो आपके लिए LPG Gas चूल्हा ही सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह सस्ता होने के साथ साथ भारतीय लोगों के लिए भरोसेमंद भी है। हालांकि, इस समय जो समस्या देश में चल रही है, उससे निपटने हेतु कुछ दिनों के लिए आप इन्डक्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके इस्तेमाल के लिए आपको अलग से बर्तन और किचन में सही बिजली की व्यवस्था करनी होगी। इसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसमें कुकिंग स्लो हो सकती है, लेकिन LPG Crisis के समय यह एक भरोसेमंद साथी के तौर पर देखा जा सकता है। बाजार में इस समय अपको 2000 रुपये से 5000 रुपये और 10000 रुपये और उससे ऊपर की कीमत वाले इन्डक्शन आसानी से मिल जाने वाले हैं। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही बाजारों से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LPG Crisis: सिलेंडर बुकिंग में क्यों आ रही दिक्कत? वजह जानकर मिलेगी राहत, जानें क्या है उपाय