IRCTC या RailOne..किससे सबसे जल्दी बुक होगा तत्काल टिकट? अभी भी जान लें सच्चाई

Updated on 08-Jul-2025

IRCTC vs RailOne Tatkal Ticket: हाल ही में RailOne ऐप को लॉन्च किया गया है. इस ऐप को रेलवे का सुपर ऐप बताया जा रहा है. इससे रेलवे यात्रियों को कई सारी सुविधाएं लोगों को एक जगह पर ही मिल जाती है. हालांकि, इस ऐप के आने के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी चल रहे हैं. हम बारी-बारी से आपको सभी सवालों के जवाब देंगे.

आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले समझिए RailOne क्या है? इसको लाने की जरूरत नहीं पड़ी और इसको कैसे डाउनलोड करें? उसके बाद बात करेंगे इस ऐप के फीचर्स और तत्काल बुकिंग के बारे में. RailOne ऐप को भारतीय रेलवे द्वारा लॉन्च किया है. इसमें आपको एक ही जगह पर टिक्ट बुकिंग से लेकर शिकायत दर्ज करने तक की सुविधा मिल जाती है.

क्या-क्या फीचर्स उपलब्ध?

इस ऐप में आपको IRCTC आरक्षित टिकट बुकिंग, UTS अनारक्षित टिकट खरीदना, प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस और लाइव ट्रेन स्टेटस ट्रैकिंग, कोच पोजिशन जानना, Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना, सफर के बाद फीडबैक देना, R-Wallet (रेलवे का e-Wallet) और Biometric और mPIN Login विकल्प जैसी सर्विस मिलेंगी.

पहले खाना बुकिंग के लिए यूजर्स को अलग ऐप डाउनलोड करना होता था. रेलवे शिकायत के लिए अलग, टिकट बुकिंग के लिए अलग, ट्रेन स्टेटस जानने के लिए. यह ऐप आपको सभी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाता है. इससे आप मोबाइल में कई ऐप को डिलीट कर सकते हैं. जिससे फोन की मेमोरी भी बचती है.

अब बात करते हैं कि IRCTC या RailOne कौन से ऐप से जल्दी तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है. तत्काल टिकट बुक करना काफी चुनौती वाला काम होता है. लेकिन, नए नियम और ऐप के बाद आपको आसानी से तत्काल टिकट मिल जाएंगे. तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपका अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है.

RailOne ऐप को आप Android यूजर्स Google Play Store और iOS यूजर्स App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप को सभी के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. आप बस ऐप स्टोर पर जाकर RailOne सर्च करके इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.

किससे जल्दी बुक होगा तत्काल टिकट

IRCTC या RailOne में तत्काल टिकट बुकिंग टाइम की बात करें तो आप RailOne से ज्यादा जल्दी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. इसका इंटरफेस काफी फास्ट है और आसानी से पेमेंट भी हो जाता है. जिससे तत्काल टिकट बुक करना आसान हो जाता है. हालांकि, कन्फर्म तत्काल टिकट के लिए आपको भी थोड़ा फास्ट होना होगा. यूपीआई पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट करने से पेमेंट भी जल्दी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मिल जाएगा Passport, ऐसे करना होगा अप्लाई, जानें लें एक-एक बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :