भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव एक अलग ही लेवल पर पहुँच गया है, हमने बीते कल इस घटनाक्रम में पाकिस्तान की ओर से बड़े पैमाने पर किये गए हवाई हमलों को भी देखा है और यह भी देखा है कि कैसे भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया है। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद स्थिति अब ज्यादा ही तनावपूर्ण बनती जा रही है। इस तनावपूर्ण माहौल में, वर्तमान किसी भी स्थिति की जानकारी और आपातकालीन सहायता तक पहुँच के लिए आपको इन 5 ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते है कि आप भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच कौन से ऐप्स और वेबसाइट आदि को इस्तेमाल करके अपने और अपने परिवार के साथ साथ देश के बाकी मासूम लोगों तक कैसे मदद पहुंचवा सकते हैं और अपने को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
यहाँ किसी भी आपातकाल स्थिति में सहायता के लिए इस्तेमाल में ली जा सकने वाली 5 वेबसाईट और ऐप्स की लिस्ट दी गई है। संकट के समय आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: India-Pak Conflict: भारत का एंटी-ड्रोन UAS Grid और Air Defence System कैसे काम करता है! समझें एक एक पॉइंट
112 इंडिया ऐप सरकार की आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) का हिस्सा है। यह ऐप यूजर्स को एक बटन दबाकर पुलिस, एम्बुलेंस, अग्निशमन और चिकित्सा सेवाओं तक पहुँचने की सुविधा देता है। यह कॉल, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सहायता प्रदान करता है और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ इसे जोड़ा गया है, इसका मतलब है कि या तो आप इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इस नंबर को डायल करके भी मदद मांग सकते हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (ndrf.gov.in) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों की आधिकारिक वेबसाइट्स आपदाओं, बचाव कार्यों और सुरक्षा उपायों के बारे में रियलटाइम की जानकारी दे सकती हैं। भूकंप, बाढ़ या संघर्ष वाले इलाकों में बन रही किसी भी आपात स्थिति में ये वेबसाइट्स सार्वजनिक अधिसूचनाओं और आधिकारिक सलाह के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रक्षा ऐप पूरे भारत में उपलब्ध है और महिलाओं को आपात स्थिति में तुरंत अपने दोस्तों और परिवार को अलर्ट करने की सुविधा देता है। यह ऐप मुफ्त है और एंड्रॉयड के साथ साथ आईओएस ऐप स्टोर से भी उनलोड किया जा सकता है। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा भी है, जो अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।
यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपराधों की रिपोर्ट करने, सुरक्षा अलर्ट प्राप्त करने और स्थानीय आपातकालीन नंबर देखने की सुविधा देता है। यह अपराध रोकथाम और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए एक जरूरी एप हो सकता है।
संचार साथी पोर्टल (sancharsaathi.gov.in) चोरी हुए या गुम हुए फोनों को ब्लॉक करने और आईडी के साथ पंजीकृत सिम कार्ड को वेरीफाई करने की सुविधा प्रदान करता है। यह मोबाइल से संबंधित धोखाधड़ी को रोकता है और उपयोगकर्ताओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
इसके अलावा, आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि X Social Media App के साथ साथ आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर भी सभी अहम लोगों के अकाउंट चेक करते रहने चाहिए। इस समय सभी डिपार्ट्मेंट अपनी सभी जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी जानकारी अपने इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से देने लगे हैं, ऐसे में आपको इनपर भी नजर रखनी चाहिए, आपको पुलिस, सेवा और सभी ऊपर बताए गए ऐप्स के अकाउंट्स को भी चेक करते रहना चाहिए। हालांकि, इसके अलावा किसी भी आपातकाल की स्थिति में आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को खबर करना चाहिए या नजदीकी अस्पताल से भी आप संपर्क कर सकते हैं।