cash withdrawal using Aadhaar Card
भारतीयों के तौर पर, हमारा आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण है। इसमें 12 अंकों की एक यूनीक पहचान संख्या होती है। आपको आपण आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इसका उपयोग कई जगहों पर किया जाता है जैसे आयकर दाखिल करने के लिए आपको इसकी जरूरत होती है, स्कूल में दाखिले के लिए इसकी जरूरत पड़ती है, इसके अलावा आपको अगर यात्रा करना है तो भी आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए, भारत सरकार अनुशंसा करती है कि हमें जानकारी को सटीक और अपडेट रखने की जरूरत है, दूसरे शब्दों में कहें तो आपको हर 10 साल में अपने आधार कार्ड और इसमें मौजूद जानकारी को अपडेट करना चाहिए।
हालांकि, आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का अपडेट शुल्क देना होता है लेकिन इस समय आप 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है। आइए जानते हैं कि आप कैसे UIDAI वेबसाइट पर जाकर कैसे अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं।
अपने आधार को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा, आइए जानते है कि आपको क्या और कैसे करना है।
यहां उन दस्तावेज़ों की लिस्ट दी गई है जिनका उपयोग आप myAadhaar पोर्टल पर अपने आधार अपडेट का सपोर्ट करने के लिए कर सकते हैं:
2. पते से जुड़े दस्तावेज: बैंक डिटेल्स (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), बिजली या गैस कनेक्शन बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), पासपोर्ट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, रेंट स्लिप (एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं), सरकार द्वारा जारी आईडी पर पता आदि।
इसके अलावा, यदि आप बायोमेट्रिक्स और नाम, मोबाइल नंबर और फ़ोटोग्राफ़ जैसी अन्य जानकारी बदलना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन ऐसा नहीं कर सकते। इसके लिए, आपको अपॉइंटमेंट बुक करना होगा और UIDAI-अधिकृत केंद्र पर जाना होगा। इसके बाद ही आप इन चीजों को अपडेट कर पाएंगे।
अपनी आधार कार्ड डिटेल्स को ऑनलाइन अपडेट करना बहुत आसान और सुविधाजनक है। भविष्य में किसी भी समस्या से बचने के लिए आपको अपने आधार कार्ड को तुरंत फ्री में इस महीने ही अपडेट कर लेना चाहिए।
बहुत से लोगों को अपने आधार कार्ड की पुरानी फोटो पसंद नहीं आती, और वे इसे अपडेट करना चाहते हैं। यदि आप भी अपने आधार कार्ड की फोटो बदलना चाहते हैं, तो यहाँ कुछ आसान स्टेप्स हैं जिनकी मदद से आप अपनी नई फोटो को आधार कार्ड में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको क्या करना होगा:
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: सबसे पहले, UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Aadhaar Enrollment Form डाउनलोड करें।