IRCTC Password reset
जब से भारत में ट्रेन की बुकिंग और टिकट आदि को कैन्सल करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई है, लोगों ने राहत की सांस ली है। आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या फिर App से ही टिकट की बुकिंग कर सकते हैं और टिकट को कैन्सल भी कर सकते हैं। हालांकि जैसे ही अन्य सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए लॉगिन आईडी पासवर्ड की जरूरत होती है, ऐसे ही IRCTC के लिए भी आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड की भी जरूरत होती है। यह पासवर्ड आपको हर बार चाहिए होती है, जब भी आप लॉगिन करते हैं, इसके द्वारा ही आप टिकट बुकिंग आदि कर सकते हैं। हालांकि इसके अलावा भी अन्य थर्ड पार्टी सेवाएँ भी चल रही हैं।
हालांकि जो लोग रेगुलर ट्रैवल नहीं करते हैं, वह अपना IRCTC Password भूल जाते हैं, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अगर आप भी अपने IRCTC Password को भूल गए हैं तो आपको बता देते हैं कि आप इसे रिकवर/रीसेट भी कर सकते हैं। आप अपने Mobile Phone या Email ID का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखरी आपको क्या और कैसे करना होगा।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आप दो तरीकों से अपने IRCTC Password को रीसेट कर सकते हैं, आप अपने ईमेल के द्वारा और अपने रजिस्टर मोबाइल के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।
आइए अब जानते है कि आखिर आप अपने मोबाइल नंबर से कैसे अपने IRCTC Account का Password Reset कर सकते हैं।
Expert Advice: ध्यान रखें कि आपका पासवर्ड ABDC@123 नहीं होना चाहिए, आपको यहाँ सलाह दी जाती है कि आपको एक स्ट्रॉंग पासवर्ड का चुनाव करना है, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आसान सा पासवर्ड होने के चलते यह पासवर्ड हैकर्स की चपेट में जल्दी आ सकता है और आपको आर्थिक नुकसान के साथ साथ अन्य कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए आपको फिर से यह सलाह दी जाती है कि एक ऐसा पासवर्ड चुनें जो आप याद रख सकें और जो स्पेशल कैरेक्टर और नम्बर्स के अलावा वर्डस का अच्छा खासा मिश्रण हो। इन चीजों का खास ध्यान रखें। आपको स्ट्रॉंग पासवर्ड के लिए इन सभी का कॉमबीनेशन इस्तेमाल कर सकते हैं।