बेचने के बजाए पुराने फोन को फ्री में बना डालें Security Camera..देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

HIGHLIGHTS

क्या आपके पास एक पुराना फोन पड़ा है?

क्या आप इस पुराने फोन को बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं?

आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने पुराने फोन को एक सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम सभी अपने पुराने फोन को बेचने के लिए काफी जतन करते हैं, लेकिन ऐसा भी कई बार होता है कि आपको अपने फोन के लिए वो वैल्यू नहीं मिल पाती है, जो आप सोचते हैं। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है, तो मैं अंदाजा लगा सकता हूँ कि आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा हुआ होगा। हालांकि, अगर आप इस समय भी अपने पुराने फोन को सेल करने की सोच रहे हैं, लेकिन उसकी सही वैल्यू आपको नहीं मिल रही है तो आपको क्या करना चाहिए? कैसे आप अपने फोन को अपने पास ही रखकर इसका सही और भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके बारे में भी हम आज आपको बताने वाले हैं।

यहाँ आप जान पाएंगे कि अगर आप अपने पुराने फोन को नहीं बेच रहे हैं तो आप इसे एक Security Camera के तौर पर इस्तेमाल में ले सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको कोई पहाड़ नहीं तोड़ना है, बल्कि आपको कुछ सिम्पल से स्टेप्स को फॉलो मात्र करना है। आइए जानते हैं कि आखिर आपको करना क्या है?

किसी जाने माने Security Camera App को चुनें

हो सकता है कि आप अपने पुराने स्मार्टफोन को इस समय इस्तेमाल ना करना चाहते हों लेकिन आपने इसे इस्तेमाल तो किया है। इस फोन में जाहिर तौर पर एक दमदार कैमरा हो सकता है, माइक्रोफोन सभी फोन्स में होते ही है, इसके अलावा सभी फोन्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी भी होती है। इतना ही नहीं, फोन के कैमरा में मोशन सेन्सर भी होता है। अब जब आपके फोन में पहले से यह सब है तो क्यों न इसे एक Security Camera के तौर पर इस्तेमाल में ले लिया जाए। इसके लिए आपको एक अच्छे और जाने माने Security Camera App की जरूरत होने वाली है। आप Manythig, IP Webcam या Alfred Camera Apps में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपने पुराने फोन की लाइव स्ट्रीमिंग को अपने मेन फोन पर देख सकते हैं।

कैसे नए और पुराने फोन को सेटअप करें!

आपको ऊपर बताए गए या किसी अन्य एप को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल करना है। इस एप को आपको अपने दोनों ही फोन्स में डालना होगा। पुराने फोन को आप एक कैमरा के तौर पर इस्तेमाल में लेने वाले हैं। इसके अलावा अपने नए फोन को आप एक मॉनिटर के तौर पर इस्तेमाल में लेने वाले हैं। अब आपो एक ही अकाउंट से दोनों ही फोन्स में लॉगिन करना है। ऐसा करके आप दोनों ही फोन्स को एक दूसरे से जोड़ देने वाले हैं। आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको क्या करना है।

अपने फोन को घर में सही जगह पर प्लेस करें

अब आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपको अपने पुराने फोन को एक ऐसे स्थान पर रखना है, जहां से आपको सही और सटीक व्यू मिल सके। आप इसे अपने घर के फ्रन्ट डोर पर रख सकते हैं। लिविंग रूम में फोन को रखा जा सकता है, इसके अलावा आप इसे किसी अन्य जगह पर भी रख सकते हैं, जहां का फूटेज आपको चाहिए। आप एक Tripod के अलावा किसी स्टेबल माउंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करके आप अपने फोन को सही जगह पर प्लेस कर सकते हैं।

अपने पुराने फोन को चार्ज करके रखें

इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपको हर समय फूटेज मिलता रहे तो आपको करना ये है कि आपको अपने पुराने फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखना है। बार बार चार्ज करने की समस्या से बचने और फूटेज को निरंतर प्राप्त करने के लिए आपो अपने पुराने फोन को रेगुलर चार्जिंग पर लगाकर रखना होगा।

सभी जरूरी फीचर्स को एनेबल करके रखें

अगर आप सही और लंबे समय के लिए रिकॉर्डिंग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखना होगा। इसके अलावा आपको एक चीज का यह भी ध्यान रखना है कि सभी जरूरी फीचर्स को एनेबल करके रखना है। आपको क्लाउड स्टॉरिज वाला ऑप्शन भी चाहिए होगा, क्योंकि यहीं पर फूटेज सेव होने वाली है। इसके अलावा आपको नाइट विज़न, मोशन डिटेक्शन और 2 Way Audio को भी ऑन करना चाहिए। असल में, यह सब आपको रियल टाइम अलर्ट्स के लिए करना चाहिए।

नोट: इस आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं!

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea का किफायती प्लान, पूरे साल डेटा से लेकर कॉलिंग, SMS और OTT तक, भर-भरकर मिलते हैं बेनिफिट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :